समर्पण और सेवा के रिश्ते को जिन्दगी भर श्रद्धा और आस्था के साथ निभाएंगे

0
95
रक्षा बंधन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए स्पीकर बिरला और पूर्व विधायक नागर

कोटा। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षा बंधन के त्यौहार से पहले सांगोद में एक विशेष रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित हुआ। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला और पूर्व विधायक हीरालाल नागर ने सांगोद क्षेत्र की ‘‘लाडली बहनों‘‘ से राखी बंधवाकर उनसे स्नेह, समर्पण और सेवा का रिश्ता स्थापित किया।

कृषि उपज मंडी प्रांगण में शुक्रवार शाम अलग ही उत्साह और उल्लास नजर आ रहा था। हजारों की संख्या में महिलाएं यहां रक्षा बंधन से पहले राखी लेकर पहुंचीं। उनसे राखी बंधवाने आ रहे स्पीकर बिरला और पूर्व विधायक नागर से भले ही उनका खून का रिश्ता नहीं था, लेकिन उनके प्रति एक अटूट विश्वास उनके मन में थे।

उन्होंने बिरला और नागर को तिलक लगाया, रक्षा सूत्र बांधी, नारीयल भेंट किया और उनकी लम्बी उम्र के लिए दुआएं कीं। बिरला और नागर ने भी उनके प्रति स्नेह और कृतज्ञता प्रदर्शित करते हुए कहा कि समर्पण और सेवा के इस रिश्ते को वे जिन्दगी भर श्रद्धा और आस्था के साथ निभाएंगे। बहनों की रक्षा के दायित्व को जीवनभर समर्पित होकर निभाएंगे।

बहनों के जीवन में खुशहाली-समृद्धि लाएंगे
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्पीकर बिरला ने कहा कि बहनों का आशीर्वाद भाई को नई प्रेरणा, ऊर्जा, शक्ति और सामर्थ्य देता है। आज इन बहनों से राखी बंधवा कर हम उनके जीचन में खुशहाली और समृद्धि लाने का संकल्प ले रहे हैं। इन बहनों की रक्षा का दायित्व अब हमारा है। हम अपनी बहनों को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाएंगे। वे जो भी उत्पाद बनवाएंगे उसकी मार्केटिंग की व्यवस्था हम करेंगे। अभावग्रस्त परिवार की गर्भवती बहनों को पोषण किट उपलब्ध करवाएंगे। उनकी स्वास्थ्य जांच और वैक्सीनेशन भी करवाएंगे। कोई भी बहन, उसका पति या परिवारजन धन के अभाव में उपचार से वंचित नहीं रहेंगे। कोटा, जयपुर, दिल्ली तक उपचार की दायित्व भी हम पूरा करेंगे।

बहनों से जुड़ाव हुआ और प्रगाढ
पूर्व विधायक हीरालाल नागर ने कहा कि क्षेत्र की बहनों से जुड़ाव आज और प्रगाढ़ हो गया है। हमारी संस्कृति और संस्कारों में बहन और भाई का रिश्ता बेहद पवित्र और आत्मीय होता है। इन बहनों से राखी बंधवाकर उनकी रक्षा का जो प्रण हमने लिया है, उसे हमेशा निभाएंगे।

आशा सहयोगनियों और कार्यकर्ताओं को सराहा
कार्यक्रम के दौरान स्पीकर बिरला ने आशा सहयोगनियां और कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोविड की कठिन परिस्थितियों में जब लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे थे तब उन्होंने घर-घर दवा पहुंचाने और रोगियों को संभालने का काम किया।

यह भी रहे कार्यक्रम में उपस्थित
कार्यक्रम में भाजपा कोटा देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर, सांगोद पंचायत समिति प्रधान जयवीर सिंह अमृत, सुल्तानपुर पंचायत समिति प्रधान कृष्णा शर्मा,, सांगोद पंचायत समिति उप प्रधान ओम नागर अडूसा, जिला परिषद सदस्य किशनचंद गुप्ता लाला, राजनीता मेघवाल, अंजना मीणा, सांगोद क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष ओम मेहता, कोटा-बूंदी खेल महोत्सव के संयोजक विशाल शर्मा, कोटा , एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष धनराज मीणा, कोटा देहात ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौपडा, उपाध्यक्ष दिलीप गर्ग, वीरांगना मधुबाला मीणा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।