स्वाधीनता दिवस पर हर घर लहराएगा तिरंगा, स्पीकर बिरला नागरिकों को भेंट करेंगे राष्ट्र ध्वज

0
67
file photo

कोटा। Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर इस वर्ष भी कोटा शहर में हर-घर पर तिरंगा (Tricolor in every house) लहराएगा। स्वाधीनता दिवस के उत्सव को जन-जन का उत्सव बनाने के लिए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला नागरिकों को राष्ट्र ध्वज भेंट करेंगे। सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा यह ध्वज आमजन तक पहुंचाए जाएंगे।

स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिंरगा फहराने के राष्ट्रव्यापी अभियान को कोटा शहर में भी बड़े स्तर पर हर-घर चलाया जाएगा। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रत्येक घर जाकर तिरंगा भेंट करेंगे। स्पीकर बिरला ने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं व संस्था से अभियान में जनभागीदारी सुनिश्चित करवाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रध्वज ही नहीं है यह 140 करोड़ भारतीयों क्षमता और सामर्थ्य को प्रतिबिंब है। तिरंगा हमारी एकजुटता और सामूहिकता को परिलक्षित करता है। घर-घर तिरंगा लहराने का यह अभियान हमारे उन स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सुअवसर है जिन्होंने इस आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया।

बिरला ने आमजन का आह्वान किया कि वे अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराए। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी आह्वान किया कि वे हर घर तक समय से तिरंगा पहुंचाएं। जिस भी घर में तिरंगा भेंट करें वहां तिरंगे को सम्मान के साथ लहराने और उसकी फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करने का भी आग्रह करें। आमजन घर पर तिरंगा प्राप्त करने के लिए प्ले स्टोर से ओम बिरला एप डाउनलोड कर रजिस्टर कर सकेंगे।