कोटा दशहरा 2022: बॉडी बिल्डिंग शो में शारीरिक सुडौलता देख रोमांचित हुए दर्शक

0
227

कोटा। मेला दशहरा में शनिवार को विजयश्री रंगमंच पर बॉडी बिल्डिंग शो आयोजित किया गया। इस दौरान बॉडी बिल्डरों ने अपनी शारीरिक सुडौलता को दिखाकर हर किसी को हतप्रभ कर दिया। बॉडी बिल्डर्स ने म्युजिक की धुन पर मंच के अलग अलग हिस्सों में आगे पीछे, दाएं बाएं से अपने कसरती बदन को दिखाया।

उन्होंने बाईशेप्स, थाइज, एब्स, शोल्डर, लेग बाईशेप, ट्राईशेप, चेस्ट दिखाकर अपने शारीरिक शौष्ठव का परिचय दिया। मिस्टर एशिया में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले यतींद्र सिंह तथा मिस्टर वर्ल्ड चैंपियन रोहित शेट्टी ने भी मंच पर शरीर की सुदृढ़ता दिखाई। वहीं दिव्यांग केटेगरी में भी बॉडी बिल्डर्स पहुंचे।

इस अवसर पर उप महापौर मंजू मेहरा, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अनुराग भार्गव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, राजेंद्र सांखला, राजस्थान फिटनेस एसोसिएशन के अनिकेत जैन, हीरेंद्र शर्मा, ईश्वर शर्मा, अशोक औदीच्य ने बॉडी बिल्डर्स को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र सौंपे।