इंदौर किराना/ कमजोर मांग से चना बेसन के भाव में गिरावट

0
184

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शुक्रवार को डिमांड कमजोर पड़ने से चना बेसन के भाव में 50 रुपये प्रति 50 किलोग्राम की गिरावट रही। कारोबारी सूत्रों के मुताबिक शक्कर में सात गाड़ी एवं नारियल में दो गाड़ी की आवक हुई। खाद्य तेल बाजार में पाम तेल के भाव में 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी आई। कपास्या खली 50 रुपये प्रति 10 किलोग्राम महंगी बिकी।

शक्कर- गुड़: शक्कर 3500 से 3550, शक्कर (एम) 3600 से 3650 रुपये प्रति क्विंटल। गुड़ भेली 2950 से 3000, गुड़ कटोरा 3000 से 3050, गुड़ लड्डू 3250 से 3300, मालवी 3450 से 3500, गुड़ आर्गेनिक 3600 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल।

नारियल-खोपरा गोला: नारियल 120 भरती 1550 से 1600, नारियल 160 भरती 1650 से 1700, नारियल 200 भरती 1850 से 1900, नारियल 250 भरती 2050 से 2100 रुपये। खोपरा गोला : खोपरा गोला 195 से 215 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2500 से 4400 रुपये प्रति 15 किलोग्राम।

हल्दी:हल्दी (खड़ी) सांगली 165 से 167, हल्दी (खड़ी) निजामाबाद 110 से 130, पिसी हल्दी 165 से 185 रुपये प्रति किलोग्राम। साबूदाना: साबूदाना 4300 से 5000, पैकिंग में 5400 से 5600 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा: गेहूं आटा 1330, मैदा 1390, रवा 1430, चना बेसन 3300 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

तिलहन : सरसों (निमाड़ी) 6000 से 6200, नया रायड़ा 6400 से 6500, सोयाबीन 6000 से 6400 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल इंदौर 1570 से 1590, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1520 से 1525,सोयाबीन साल्वेंट 1480 से 1485, पाम तेल 1545 से 1550 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

कपास्या खली: कपास्या खली इंदौर 2300, कपास्या खली देवास 2300, कपास्या खली उज्जैन 2300, कपास्या खली खंडवा 2275, कपास्या खली बुरहानपुर 2275 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या खली अकोला 3400 रुपये प्रति क्विंटल।