सेंसेक्स 55,218 पर खुला, निफ्टी 16,200 के पार

0
113

मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता और विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के मजबूत प्रदर्शन से लगातार सूचकांकों को बढ़त दर्ज करने में मदद मिली। बाजार में आज शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी तेजी का रुख बना हुआ है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 280 अंक बढ़कर 55,752 पर कारोबार कर रहा है। फार्मा और बैंकिंग सेक्टर के शेयर्स बढ़त में हैं।

आज सेंसेक्स 246 अंक नीचे 55,218 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 55,782 का ऊपरी और 55,049 का निचला स्तर बनाया। इसके सभी 30 में से 21 बढ़त में और 9 गिरावट में हैं। बढ़ने वाले स्टॉक में टाटा स्टील, सनफार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा हैं। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में मारुति, HDFC, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टुब्रो, एयरटेल और विप्रो हैं।

इनके अलावा HCL टेक, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, डॉ. रेड्‌डी, इंफोसिस, ICICI बैंक, टाइटन, HDFC बैंक, अल्ट्राटेक और एशियन पेंट्स भी नीचे कारोबार कर रहे हैं। बजाज फिनसर्व, SBI, TCS और डॉ. रेड्‌डी में मामूली गिरावट है।

लिस्टेड कंपनियों में से 1,543 के स्टॉक बढ़त में और 782 के नीचे हैं। 36 शेयर्स एक साल के ऊपरी और 4 निचले स्तर पर हैं। 192 स्टॉक अपर और 50 लोअर सर्किट में हैं। इसका मतलब एक दिन में इनकी कीमतों में कोई उतार-चढ़ाव नहीं हो सकता है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 151.81 लाख करोड़ रुपए है, जो कल के ही बराबर है।

उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82 अंक की तेजी के साथ 16,677 पर कारोबार कर रहा है। यह 16,258 पर खुला था और 16,470 का निचला तथा 16,680 का ऊपरी स्तर बनाया। इसके चार प्रमुख इंडेक्स नेक्स्ट 50, बैंकिंग, फाइनेंशियल और मिड कैप बढ़त में हैं।

निफ्टी के 50 में से 15 स्टॉक तेजी में और 34 गिरावट में हैं। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में टाटा मोटर्स, मारुति, टाटा कंज्यूमर, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर हैं। बढ़ने वालों में टाटा स्टील, कोल इंडिया, JSW, हिंडालको और भारत पेट्रोलियम हैं।

कल सेंसेक्स 817 अंक बढ़कर बंद हुआ था
इससे पहले गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 817 अंक (1.5%) बढ़कर 55,464 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 249 अंक (1.53%) बढ़त के साथ 16,594 पर बंद हुआ था।