सेंसेक्स 58,630 पर और निफ्टी 17,450 पर खुला, IT शेयर्स में तेजी

0
324

मुंबई। कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। सेंसेक्स 58,630 पर और निफ्टी 17,450 पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 260 अंक चढ़कर 58,750 पर और निफ्टी 80 अंक चढ़कर 17,470 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 22 शेयर्स बढ़त के साथ और 8 शेयर्स कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। जिसमें HCL टेक के शेयर में 2% और टेक महिंद्रा के शेयर में 1% से ज्यादा की तेजी है। वहीं नेस्ले इंडिया के शेयर में 1% की गिरावट देखने को मिल रही है।

BSE पर 2,243 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 1,051 शेयर्स बढ़त के साथ और 1,094 शेयर्स लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 255 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 525 पॉइंट गिरकर 58,491 पर और निफ्टी 188 पॉइंट गिरकर 17,397 पर बंद हुआ था।