नई दिल्ली। Gold Silver Price: सऊदी अरब तेल ठिकानों पर ड्रोन हमले के बाद कच्चे तेल की कीमत बढ़कर 98 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई। जिससे गुरुवार (22 अक्टूबर) को सोने चांदी के भाव शुरुआती कारोबार के दौरान सुस्ती के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
ग्लोबल मार्केट Comex पर सोने के वायदा भाव 4,110 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 56.50 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही थी। घरेलू मार्केट MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,44,600 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,0,4,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,087 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,992 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,46,079 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,486 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,593 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही । MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 3,168 रुपये की गिरावट के साथ 2,06,000 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,09,168 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 4,364 रुपये की गिरावट के साथ 2,04,804 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोना चांदी नरम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,159 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,150 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 39.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,110.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 58.09 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 57.71 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.25 डॉलर की गिरावट के साथ 56.45 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

