Kota Mandi: वायदा मंदा रहने से कोटा मंडी में धनिया 200 रुपये गिरा

0
13

कोटा। Kota mandi Price Today: एनसीडीईएक्स पर वायदा मंदा रहने से भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को धनिया 200 रुपये गिर गया। कमजोर ग्राहकी से उड़द 100 रुपये मंदा रहा। लिवाली निकलने से लहसुन मीडियम 200 रुपये, सरसों 100 रुपये और चना 75 रुपये तेज रहा।

कारोबारी सत्रों के अनुसार एनसीडीईएक्स पर धनिया का दिसंबर वायदा 190 रुपये गिरकर 17130 रुपये, जनवरी वायदा 270 रुपये टूटकर 17100 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब सवा दो लाख कट्टे की आवक हुई, लहसुन की 7000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल क्वालिटी 2800 से 2901, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2900 से 2975, बेस्ट टुकड़ी 2970 से 3105, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 1750 से 2680, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल।

धान (1509) नया 3400 से 4201, धान (1847) 3400 से 4100, धान (1718) 4200 से 4600 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 5800 से 7025, सरसो 8000 से 8651, अलसी 9500 से 10000, तिल्ली 12000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंग 6500 से 8000, उड़द नया 4500 से 8600, चना देशी 6500 से 6800, चना मौसमी नया 5800 से 6750, चना पेप्सी 5800 से 6751, चना डंकी 5200 से 6300, चना काबुली 5500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल ।

लहसुन 5000 से 19000, मैथी 5800 से 6700, धनिया बादामी 14500 से 15200, धनिया ईगल 15000से 15500, धनिया रंगदार 16000 से 17500 रुपये प्रति क्विंटल।