यशवंतपुर–जयपुर के बीच 21 अक्टूबर से दोनों दिशाओं में चलेगी स्पेशल ट्रेन

0
16

कोटा। Special Train: त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रसाशन ने यशवंतपुर–जयपुर–बेंगलुरु कैंट के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 06543/06544 स्पेशल कोटा मंडल के भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा एवं सवाई माधोपुर स्टेशनों से होकर संचालित होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 06543 यशवंतपुर–जयपुर स्पेशल 21 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को यशवंतपुर से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन शुक्रवार को भवानी मंडी स्टेशन पर रात्रि 00:03 बजे, रामगंज मंडी में 00:28 बजे, कोटा में 02:20 बजे तथा सवाई माधोपुर में प्रातः 05:25 बजे पहुंचकर कर शुक्रवार को प्रातः 08:00 बजे जयपुर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 06544 जयपुर–बेंगलुरु कैंट स्पेशल 24 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को जयपुर से प्रातः 08:40 बजे प्रस्थान कर सवाई माधोपुर स्टेशन पर 11:05 बजे, कोटा में दोपहर 12:45 बजे, रामगंज मंडी में 13:48 बजे तथा भवानी मंडी में 14:13 बजे पहुँच कर सोमवार को प्रातः 05:15 बजे बेंगलुरु कैंट पहुंचेगी।

यह विशेष ट्रेन मार्ग में टुमकुरु, अरसीकेरे, बिरूर, दावणगेरे, हरिहर, हावेरी, हुब्बल्लि, धारवाड़, बेलगावी, घटप्रभा, मिरज, सांगली, कराड, सतारा, पुणे, लोनावला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, वापी, वलसाड, उधना, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, बामनिया, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर एवं दुर्गापुरा स्टेशनों पर ठहरेगी।