ट्रेवल मार्ट मे देशभर के टूर ऑपरेटर्स ने हाड़ौती के पर्यटन स्थलों की जानकारी ली

0
22

जयपुर के महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह ने किया हाड़ौती के पांडाल का उद्घाटन

जयपुर / कोटा। जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित तीन दिवसीय राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट 2026 में होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, कोटा डिवीजन द्वारा हाड़ौती के पर्यटन को देशभर में प्रचारित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लगाए गए हाड़ौती पांडाल का उद्घाटन जयपुर के महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह द्वारा किया गया।

होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी एवं महासचिव संदीप पांडिया ने बताया कि उद्घाटन अवसर पर फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष एवं होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा, होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान, कोटा डिवीजन के सलाहकार गणपत लाल शर्मा सहित अनेक पर्यटन एवं होटल व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।

राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट में झालावाड़ से अभिमन्यु सिंह, कोटा से निमेष पाराशर तथा बूंदी से राजकुमार सहित हाड़ौती क्षेत्र के होटल व्यवसायियों एवं पर्यटन से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस दौरान होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, कोटा डिवीजन के पदाधिकारियों ने ट्रेवल मार्ट में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों पर जाकर एवं देशभर से आए टूर ऑपरेटर्स एवं पर्यटन प्रतिनिधियों से संपर्क किया तथा उन्हें हाड़ौती के पर्यटन स्थलों की जानकारी दी।

साथ ही हाड़ौती को देश एवं राजस्थान की प्रमुख पर्यटन इटिनरेरी (यात्रा योजनाओं) में किस प्रकार शामिल किया जा सकता है, इस संबंध में उनके सुझाव भी लिए गए प्रतिनिधियों ने हाड़ौती के फोल्डर एवं सेवीनियर के माध्यम से क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी प्राप्त की।

होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने बताया कि ट्रेवल मार्ट के दौरान हजारों लोगों ने हाड़ौती पांडाल मे आकर हाड़ौती के पर्यटन स्थलों के प्रति विशेष उत्सुकता दिखाई।