सोगरिया-दानापुर के बीच 10 अक्टूबर से 6-6 ट्रिप चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन

0
11

सोगरिया, बारां, सालपुरा और छबड़ा गुगोर स्टेशनों पर होगा ठहराव

कोटा। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 09823/09824 सोगरिया-दानापुर-सोगरिया साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन(6-6 ट्रिप) चलाई जाएगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09823 सोगरिया-दानापुर स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक सोगरिया से रात 23:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बारां 23:53 बजे, सालपुरा 00:28 बजे तथा छबड़ा गुगोर 00:48 बजे होते हुए रविवार को 23:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 09824 दानापुर-सोगरिया स्पेशल प्रत्येक सोमवार को 12 अक्टूबर से 16 नवंबर क दानापुर से 00:15 बजे प्रस्थान करेगी। कोटा मंडल में यह ट्रेन मंगलवार को छबड़ा गुगोर 01:03 बजे, सालपुरा 01:18 बजे तथा बारां 01:53 बजे होते हुए 03:45 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

यह साप्ताहिक विशेष ट्रेन मार्ग में बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोक नगर, महादेवखेड़ी, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।