नई दिल्ली। कावासाकी इंडिया (Kawasaki India) ने भारतीय बाजार में नई Z650RS मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.83 लाख रुपए तय की है। असल में कंपनी ने मोटरसाइकिल में कोई बदलाव नहीं किया है, यहां तक कि रंग के ऑप्शन में भी नहीं।
इसे बस ऑफिशियल वेबसाइट पर 2027 का टैग दिया गया है, जो शायद यह बताता है कि यह एक साल और बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी। Z650RS को हल्के ट्रेलिस फ्रेम पर बनाया गया है और इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल-चैनल ABS और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
मोटरसाइकिल में 649cc का पैरेलल-ट्विन इंजन है जो 67bhp की पावर और 64Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। यह इंजन अपनी स्मूथ और लीनियर पावर डिलीवरी के लिए जाना जाता है, जिससे रोजाना की राइडिंग के लिए इसे चलाना आसान और मजेदार हो जाता है।
Z650RS की सबसे बड़ी खासियत इसका शानदार नियो-रेट्रो डिजाइन है। इसमें गोल हेडलैंप, ट्विन-पॉड कंसोल, टियरड्रॉप-शेप वाले फ्यूल टैंक और स्लीक टेल सेक्शन पर लगी सिंगल-पीस सीट के साथ यह बाइक काफी अट्रैक्ट लगती है। गोल्डन एलॉय व्हील्स इसके लुक को और भी बेहतर बनाते हैं।
17-इंच के व्हीकल पर चलने वाली इस बाइक में आगे की तरफ 41mm के टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। डायमंड-टाइप चेसिस में स्पीड कम करने के लिए आगे ट्विन डिस्क और पीछे सिंगल डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है।
इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। मोटरसाइकिल को फ्लैट स्पोक डिजाइन वाले कास्ट व्हील्स और रेट्रो स्टाइल बॉडी इसे अलग पहचान देते हैं। इसमें राउंड LED हेडलैंप दिया गया है जिसमें डुअल-चैंबर डिजाइन है ताकि यह पुराने बल्ब जैसी फील दे सके।
लाइटिंग भी मॉडर्न होने के साथ-साथ नॉस्टैल्जिक टच देती है। बैक साइड में कॉम्पैक्ट LED टेललैंप मिलता है। 820 mm की सीट हाइट राइडिंग पोजिशन को कम्फर्टेबल बनाती है।

