प्रचंड जीत के साथ नगर निगम में बनेगा भाजपा का बोर्ड: राकेश जैन
कोटा। BJP candidate list: भाजपा कोटा शहर ने सोमवार को नगर निगम चुनाव के लिए सभी 100 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि प्रत्याशियों का चयन सभी जनप्रतिनिधियों की सहमति और आमजन के सुझावों के आधार पर किया गया है। इसके लिए सर्वे को भी आधार बनाया गया।
राकेश जैन ने कहा कि भाजपा का काम सुई-धागे की तरह सबको जोड़कर आगे बढ़ना है। इसी सोच के साथ सभी जनप्रतिनिधियों की सहमति से बिना किसी विवाद के 100 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए सभी को साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जैन ने कहा कि विपक्ष का काम कैंची की तरह काटना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सर्वसम्मति से अपनी सूची जारी कर दी, जबकि कांग्रेस में टिकट तय करने के लिए कोटा से जयपुर तक दौड़ लगानी पड़ रही है।
आपसी फूट और गुटबाजी के कारण कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची अब तक उलझी हुई है। उन्होंने कहा कि नामांकन के आखिरी दौर में भी कांग्रेस के कई दावेदारों को यह पता नहीं है कि टिकट किसके हाथ से मिलेगा।
100 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची
- ज्योतु प्रकाश मीणा
- पारस कंवर
- सोसर बाई
- कालूलाल भील
- रविन्द्र नायक
- मोहम्मद निजाम
- संदीप नन्दवाना
- सुगना बाई
- देवेन्द्र कुमार शर्मा
- कमलेश बाई
- सुमन नायक
- हरीकान्त लवानिया
- दिनेश सरसिया
- मंगेश कुमावत
- शुभम शर्मा
- निशा हाडा
- संजय कुमार सैनी
- सुगना बाई मीणा
- राकेश पुटरा
- दिनेश कुमार
- रामबाबू सुवालका
- सियाराम वैष्णव
- रामदेव वर्मा
- भँवरलाल मीणा
- जालिम सिंह
- रामभरोसी मेहता
- लोकेश गुप्ता
- योगेन्द्र सिंह राजावत
- बद्री आर्य
- प्रेमलता बैरवा
- दीपक नायक
- आशा बैरवा
- ओम खटाणा
- सुरेन्द्र कुमार गुप्ता
- चन्द्र प्रकाश सुमन
- नीतू वरुण
- जेसिक्का मालव
- छोटू लाल बैरवा
- आशा चतुर्वेदी
- लव शर्मा
- राकेश डंगोरिया (कबाडी)
- ओम प्रकाश
- पिंटू कंवर
- प्रेम सिंह गौड
- मुस्तकीम
- संदीप भाटिया
- नीतू कंवर
- यूसुफ कड़क
- हरमेन्द्र सिंह हाड़ा
- जितेन्द्र सिंह हाड़ा
- देवेन्द्र शर्मा
- एकता वर्मा
- सुनील गौतम
- विवेक राजवंशी
- मिलाप जैन
- शोभा अहलुवालिया
- सुनीता सेन
- सुरेश लखेरा
- मोनिका मित्तल
- अदा खान भाटी
- ममता कंवर
- गिरीराज प्रसाद महावर
- भुपेन्द्र प्रजापति
- प्रतिभा सुमन
- नागेन्द्र सिंह
- लाड वर्मा
- नैना गर्ग
- सुरेश सिंह
- जयराज सिंह
- ललित उर्फ अभिषेक कुशवाह
- मीनाक्षी सेन
- राजेन्द्र चौहान
- रोली जैन
- पराग शर्मा
- क्रांति जैन
- मनोज कुमार सैनी
- दीपा आर्य
- नवीन माथुर
- मोहनलाल सुमन
- संजना झमटानी
- सुरेन्द्र राठौर
- अमरीन अंसारी
- सीमा चौधरी
- प्रमिला वर्मा
- कैलाश गौतम पु
- योगेन्द्र खींची
- पुष्पा चौधरी
- मंजू देवी विजय
- पुरूषोत्तम यादव
- कीर्ति गौतम
- गोपालराम मण्डा
- मुकेश शर्मा
- नन्दकंवर हाड़ा
- दीपिका शर्मा
- कुलदीप मेहरा
- सुनीता नायक
- सुदर्शन गौतम
- अनुसुईया गोस्वामी
- हेमराज हाड़ा
- रवि शर्मा

