प्रचंड जीत के साथ नगर निगम में बनेगा भाजपा का बोर्ड: राकेश जैन
कोटा। कोटा नगर निगम चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने बड़ी संख्या में पर्चे दाखिल किए। दोनों ही दलों की सूचियां देरी से जारी होने के कारण आखिरी समय तक ऊहापोह रही। भाजपा के अधिकृत अधिकांश प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिए जबकि कांग्रेस से कुछ की स्थिति साफ नहीं हो पाई।
सुबह से कलेक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी रही। फॉर्म भरने वालों में पूर्व उपमहापौर योगेंद्र खींची, कैथून नगर पालिका के अध्यक्ष आइना महक, नगर पालिका उपाध्यक्ष हरिओम पुरी, कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन शामिल हैं।
इसके अलावा बड़ी संख्या में बागी भी उतरे। कुछ वार्ड में क्लियर इंस्ट्रक्शंस नहीं आए, लेकिन कैंडिडेट्स ने अपने फॉर्म भर दिए। फोन नहीं आने पर निर्दलीय और पार्टी की तरफ से भी नामांकन दाखिल किए हैं।
कुछ कैंडिडेट ऐसे हैं जिनके पास फोन नहीं आया, लेकिन उन्होंने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया। वहीं कांग्रेस ने महिला शहर जिला अध्यक्ष एवं निवर्तमान पार्षद शालिनी गौतम तथा कोटा दक्षिण के निवर्तमान उप महापौर पवन मीणा का टिकट काट दिया।
भाजपा कोटा शहर ने सोमवार को नगर निगम चुनाव के लिए सभी 100 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि प्रत्याशियों का चयन सभी जनप्रतिनिधियों की सहमति और आमजन के सुझावों के आधार पर किया गया है। इसके लिए सर्वे को भी आधार बनाया गया।
राकेश जैन ने कहा कि भाजपा का काम सुई-धागे की तरह सबको जोड़कर आगे बढ़ना है। इसी सोच के साथ सभी जनप्रतिनिधियों की सहमति से बिना किसी विवाद के 100 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए सभी को साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जैन ने कहा कि विपक्ष का काम कैंची की तरह काटना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सर्वसम्मति से अपनी सूची जारी कर दी, जबकि कांग्रेस में टिकट तय करने के लिए कोटा से जयपुर तक दौड़ लगानी पड़ रही है।
आपसी फूट और गुटबाजी के कारण कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची अब तक उलझी हुई है। उन्होंने कहा कि नामांकन के आखिरी दौर में भी कांग्रेस के कई दावेदारों को यह पता नहीं है कि टिकट किसके हाथ से मिलेगा।
100 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची
भाजपा के 100 वार्डों के कैंडिडेट: 1. ज्योति प्रकाश मीणा, 2. पारस कंवर, 3. सोसर बाई, 4. कालूलाल भील, 5. रविन्द्र नायक 6. मोहम्मद निजाम, 7. संदीप नन्दवाना, 8. सुगना बाई, 9. देवेन्द्र कुमार शर्मा, 10. कमलेश बाई, 11. सुमन नायक, 12. हरीकान्त लवानिया, 13. दिनेश सरसिया, 14. मंगेश कुमावत, 15. शुभम शर्मा, 16. निशा हाडा, 17. संजय कुमार सैनी, 18. सुगना बाई मीणा, 19. राकेश पुटरा, 20. दिनेश कुमार, 21. रामबाबू सुवालका, 22. सियाराम वैष्णव, 23. रामदेव वर्मा, 24. भंवरलाल मीणा, 25. जालिम सिंह, 26. रामभरोसी मेहता, 27. लोकेश गुप्ता, 28. योगेन्द्र सिंह राजावत, 29. बद्री आर्य, 30. प्रेमलता बैरवा, 31. दीपक नायक, 32. आशा बैरवा, 33. ओम खटाणा, 34. सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, 35. चन्द्र प्रकाश सुमन, 36. नीतू वरूण, 37. जेसिक्का मालव, 38. छोटू लाल बैरवा, 39. आशा चतुर्वेदी, 40. लव शर्मा, 41. राकेश डंगोरिया, 42. ओम प्रकाश, 43. पिंटू कंवर, 44. प्रेम सिंह गौड, 45. मुस्तकीम, 46. संदीप भाटिया, 47. नीतू कंवर, 48. यूसुफ कड़क, 49. हरमेन्द्र सिंह हाड़ा, 50. जितेन्द्र सिंह हाड़ा, 51. देवेन्द्र शर्मा, 52. एकता वर्मा, 53. सुनील गौतम, 54. विवेक राजवंशी, 55. मिलाप जैन, 56. शोभा अहलुवालिया, 57. सुनीता सेन, 58. सुरेश लखेरा, 59. मोनिका मित्तल, 60. अदा खान भाटी, 61. ममता कंवर, 62. गिरीराज प्रसार महावर, 63. भूपेन्द्र प्रजापति, 64. प्रतिभा सुमन, 65. नागेन्द्र सिंह, 66. लाड वर्मा, 67. नैना गर्ग, 68. सुरेश सिंह, 69. जयराज सिंह, 70. ललित उर्फ अभिषेक कुशवाह, 71. मीनाक्षी सेन, 72. राजेन्द्र चौहान, 73. रोली जैन, 74. पराग शर्मा, 75. कांति जैन, 76. मनोज कुमार सैनी, 77. दीपा आर्य, 78. नवीन माथुर सीटू, 79. मोहनलाल सुमन, 80. संजना झमटानी, 81. सुरेन्द्र राठौर, 82. अमरीन अंसारी, 83. सीमा चौधरी, 84. प्रमिला वर्मा, 85. कैलाश गौतम, 86. योगेन्द्र खींची, 87. पुष्पा चौधरी, 88. मंजू देवी विजय, 89. पुरुषोत्तम यादव, 90. कीर्ति गौतम, 91. गोपालराम मण्डा, 92. मुकेश शर्मा, 93. नन्दकंवर हाड़ा, 94. दीपिका शर्मा, 95. कुलदीप मेहरा, 96. सुनीता नायक, 97. सुदर्शन गौतम, 98. अनुसुईया गोस्वामी, 99. हेमराज हाड़ा एवं 100. रवि शर्मा।
कांग्रेस के 100 वार्डों के कैंडिडेट : 1. शीतल प्रकाश मीणा, 2. देव भाई गुर्जर, 3. अनीता भील, 4. दीपक कुमार भील, 5. रघुवीर बैरवा, 6. आयना महक, 7. राकेश सुमन, 8. मयूरी मेहरा, 9. कमल गहलोत, 10. मीना कुमारी, 11. कमलेश कुमारी, 12. ललित शर्मा, 13. फैजल बैग, 14. विकास सिंह, 15. नन्दकिशोर शर्मा, 16. उषा ठाकुर, 17. सुमिता, 18. दिव्या मीणा, 19. आशा जैन, 20. अशोक मेघवाल, 21. दिनेश गोस्वामी, 22. धीरज नागर, 23. मनीष आर्य, 24. रामावतार मीणा, 25. लच्छो ( लक्ष्मी कुशवाह ), 26. संजीदा बानो, 27. रानू मोदी, 28. नरेन्द्र सिंह राजावत, 29. शंकर लाल मेघवाल, 30. सपना बर्रेट, 31. विनोद कुमार, 32. राममूर्ति वर्मा, 33. जसवंत सुमन, 34. परमानन्द, 35. राजेन्द्र सिंह, 36. सारिका वर्मा, 37. निर्मला गुर्जर, 38. राकेश चौहान, 39. चेतना माथुर, 40. विनोद गौतम, 41. मंगल तम्बोली, 42. सियाराम वर्मा, 43. निधि राजावत, 44. अनूप कुमार टेलर, 45. फरीदूद्दीन कुरैशी, 46. नीरज शर्मा, 47. जमना बाई, 48. इनायत हसन ( शानू इनायत ), 49. महिपाल सिंह ( मोटू ), 50. अनुराग गौतम, 51. योगेश विजयवर्गीय, 52. रोहित महावर, 53. रिशब दुबे, 54. मनीष शर्मा, 55. मनीष भारद्वाज, 56. तारा पटियाल, 57. अमोलक देवी, 58. जोगेन्द्र बीरवाल ( जोटी ), 59. भावना पुरस्वानी, 60. तरन्नुम, 61. सुनीता, 62. भवनेश कृषि, 63. नौशाद हुसैन, 64. तशनिम कुरैशी, 65. भंवर सिंह, 66. संदीप सिंह, 67. सपना गंभीर, 68. राजेश दयानी, 69. डॉक्टर जीतेन्द्र कुमार, 70. युनुस अली बब्बू, 71. सविता सुवालका, 72. दशरथ कुमार, 73. हुस्न आरा, 74. अमरनाथ, 75. आशीष जैन, 76. सुरेन्द्र सिंह मटसिंघला, 77. शकीला खानम, 78. रिद्धम शर्मा, 79. लोकेश सुमन, 80. विजय कछवाह, 81. अमन गौतम, 82. रेहाना अंसारी, 83. सुनीता शर्मा, 84. सीमा यादव, 85. अजय कासलीवाल, 86. अर्पित जैन, 87. लक्ष्मी शर्मा, 88. प्रांजलि गौतम, 89. प्रतिभा नाथ, 90. टीना गौतम, 91. संजय यादव, 92. पदम कुमार गौतम, 93. मेघा गुप्ता, 94. दीपा मंगल, 95. पारस वर्मा, 96. रेखा सुरारिया, 97. कुनाल शर्मा, 98. आयुष पारेता, 99. कुलदीप प्रजापति, 100. हेमराज गौतम।

