Stock Market: सेंसेक्स 396 अंक लुढ़ककर 77000 के नीचे, निफ्टी 24 हजार के करीब

0
7

नई दिल्ली Stock Market Update 9:55 AM: शेयर बाजार में सोमवार सुबह गिरावट देखने को मिली। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका ने निवेशकों के रुख को प्रभावित किया। इसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में कारोबार कर रहे हैं।

सेंसेक्स 396 अंक लुढ़क कर 76867 पर आ गया है। निफ्टी 152 अंक लुढ़क कर 24000 के और नजदीक आ गया है। वहीं सेंसेक्स में इन्फोसिस 2.36 प्रतिशत गिरकर सेंसेक्स टॉप लूजर है। टाटा स्टील 2.26 प्रतिशत कमजोर हुआ है। जबकि, इंडिगो करीब दो प्रतिशत नीचे है। एशियन पेंट्स, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड में 1 प्रतिशत से अधिक का नुकसान नजर आ रहा है।

सेंसेक्स में एचडीएफसी बैंक, इटरनल और आईसीआईसीआई को छोड़ सभी स्टॉक लाल हैं। एनटीपीसी में 2 फीसद से अधिक की गिरावट है। इन्फोसिस 1.90 प्रतिशत लुढ़क गया है। इंडिगो, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड में 1 प्रतिशत से अधिक का नुकसान नजर आ रहा है।

सुबह 9:18 बजे सेंसेक्स 276.58 अंक यानी 0.36% गिरकर 76,987.93 के स्तर पर आ गया। वहीं, निफ्टी50 117.60 अंक यानी 0.49% की गिरावट के साथ 24,058.05 पर कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए ग्लोबल मार्केट के संकेत

  • गिफ्ट निफ़्टी
    गिफ्ट निफ़्टी 03 अंक गिरकर 24,239 के आसपास कारोबार कर रहा था। इससे संकेत मिल रहे हैं कि Nifty50 सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ खुल सकता है।
  • एशियाई बाजार
    सोमवार सुबह ज्यादातर एशियाई शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन Kevin Warsh की Jackson Hole Symposium में दी गई सख्त टिप्पणियों के बाद निवेशकों के बीच ब्याज दरों में जल्द बढ़ोतरी की आशंका बढ़ गई है। जापान का Nikkei 225 करीब 1.8% गिरा, जबकि दक्षिण कोरिया का Kospi लगभग 2.4% नीचे कारोबार कर रहा था।
  • अमेरिकी बाजार
    पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी शेयर बाजारों का प्रदर्शन भी कमजोर रहा। Dow Jones Industrial Average 0.02% और S&P 500 0.3% की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, Nasdaq Composite 0.52% टूट गया।
  • ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के पार
    कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार सुबह तेजी जारी रही। अमेरिका द्वारा ईरान के रॉकेट लॉन्चरों पर कार्रवाई के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की चिंता फिर से सामने आई है। ये लॉन्चर कथित तौर पर Strait of Hormuz में माइंस भेजने की तैयारी कर रहे थे। सितंबर कॉन्ट्रैक्ट के तहत ब्रेंट क्रूड करीब 2.34% की तेजी के साथ $90.35 प्रति बैरल पर पहुंच गया।