नगर निगम चुनाव: निर्विवाद और सामूहिकता से हुआ प्रत्याशियों का चयन: राकेश जैन

0
20

कोटा। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि नगर निकाय चुनाव 2026 पार्षद प्रत्याशी चयन को लेकर एक तरफ कांग्रेस में गुटबाजी व विवाद चल रहे है वहीं भाजपा में सभी जनप्रतिनिधियो एवं चुनाव कोर कमेटी के साथ बैठकर, सामूहिकता के साथ बिना विवाद सभी वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों का चयन किया जा रहा ।

जैन ने कहा कि पंकज केवट व अल्का दीक्षित को भाजपा कोटा शहर की जिला टीम में जिला प्रवक्ता पद पर नयी नियुक्ति देते हुये, उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी। रविवार प्रातः वर्चुअल बैठक द्वारा जुडकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा कि प्रत्येक वार्ड पर हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है।

चर्चा, संवाद और मंथन उपरांत पार्टी जिस कार्यकर्ता को टिकट देगी उन उम्मीदवारों को सभी कार्यकर्ताओं को एकमत से भारी बहुमत से जिताना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा, कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का पूरा पूरा मान सम्मान है।

जैन ने कहा कि भाजपा में चुनाव हेतु प्रत्येक वार्ड में एक से बढकर एक योग्य कार्यकर्ता है, परंतु टिकट एक को ही मिलता है, बाकी सभी कार्यकर्ता से मिलकर चुनाव में प्रत्याशी का सहयोग हेतु आग्रह किया। भाजपा की सरकर केंद्र और प्रदेश में है, जिन कार्यकर्ताओं को ज्यादा उम्मीदवार होने से टिकट नहीं मिल सकेगा उन कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन में नयी जिम्मेदारी मिलेगी।

जैन ने बताया की जी.एम.ए.प्लाजा सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को बडी एलईडी पर देखा व सुना। पीएम मोदी ने इस संस्करण में युवाओं को नशे से दूर रहने व स्वच्छता और वोकल फॉर लोकल को बढावा देने के लिये आह्वान किया। मोदी ने कहा कि यह नये प्रयासों को आगे लाने का मंच है। मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से मोदी ने रक्षा से योग तक उपलब्धियां गिनाई।

इस अवसर जिला महामंत्री रामलाल टटवाडिया, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह तलवार, जिला मंत्री दीपक मीणा, अनिता वाघेला, जिला प्रवक्ता जगदीश सिंह मोहिल, अमित सेन, जिला कार्यालय मंत्री प्रदीप राठौड, प्रकोष्ठ संयोजक के पी सिंह, प्रबुद्धजन प्रमुख राजेश मित्तल मण्डल अध्यक्ष संजय समीर सेनी, मनोज गोस्वामी, मण्डल प्रतिनिधि सोनिया सिंह राठौड, महेन्द्र गर्ग, सिम्पल शर्मा सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।