स्मार्टफोन की दुनिया में धमाका, Poco ला रहा है 10000mAh की बैटरी वाला फोन

0
7

नई दिल्ली। Poco इस साल भारत में तीन और स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिनमें Poco X8 और Poco X8 Power के इस साल के आखिर तक आने की उम्मीद है।

टिप्स्टर्स अपकमिंग फोन के बारे में जानकारी शेयर की है, जिसमें उनके स्पेसिफिकेशन और पोको के स्मार्टफोन लाइनअप में उनकी जगह के बारे में बताया गया है। बता दें कि Poco ने हाल ही में देश में M8x स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसके बेस 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 20,999 रुपये है।

टिप्स्टर योगेश बरार ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पोको के 2026 में दो और स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं – Poco X8 और Poco X8 Power। उन्हें उम्मीद है कि ये दोनों फोन्स के सितंबर की शुरुआत तक भारत में लॉन्च हो जाएंगे और ये दोनों Poco X8 Pro से कम कीमत वाले होंगे।

बता दें कि, भारत में लॉन्च के समय Poco X8 Pro 5G की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये थी, जबकि Poco X8 Pro Max 5G की शुरुआती कीमत 42,999 रुपये थी।

टिप्स्टर ने आगे कहा कि पोको की F-सीरीज 2027 में स्मार्टफोन लॉन्च की शुरुआत करेगी, जिससे हिंट मिलता है कि X8 और X8 पावर 2026 में ब्रांड के आखिरी स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं।

इस बीच, एक और टिप्स्टर संजू चौधरी ने Poco X8 Power के स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। इस फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 3840 हर्ट्ज PWM डिमिंग, 25 प्रतिशत स्क्रीन कवरेज के साथ 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 और वेट टच 2.0 के साथ 6.83-इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है।

Poco X8 Power की खासियत
पोको X8 पावर में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 चिपसेट हो सकता है, जिसके साथ LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी। इसके निचले वेरिएंट में UFS 2.2 स्टोरेज हो सकती है। लीक हुई जानकारी के अनुसार, इसका AnTuTu स्कोर 1.15 मिलियन से ज्यादा हो सकता है। इसमें 10,000mAh की बैटरी हो सकती है जो 100W चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी, साथ ही फोन की बैटरी लाइफ रेटिंग छह साल की हो सकती है।

कैमरे की बात करें तो, इस फोन में OIS के साथ 50-मेगापिक्सेल का मेन सेंसर, 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इसकी मोटाई 8.68 एमएम हो सकती है और इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स मिल सकती हैं। पोको इस फोन को चार ओएस अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट दे सकता है।

Poco X8 की खासियत
स्टैंडर्ड पोको X8 में स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट का इस्तेमाल हो सकता है और खबरों के मुताबिक AnTuTu पर इसका स्कोर लगभग 8,30,000 पॉइंट्स हो सकता है। इसके 6.83-इंच एमोलेड पैनल में 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस, वेट टच 2.0 और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की सुविधा मिल सकती है। इस फोन में 67W चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग के साथ 9000mAh की बैटरी हो सकती है, साथ ही इसकी बैटरी लाइफ रेटिंग छह साल की हो सकती है।

पोको X8 में 50-मेगापिक्सेल का OIS मेन कैमरा और 16-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। बताई जा रही अन्य खूबियों में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग, चार ओएस अपडेट, छह साल के सिक्योरिटी अपडेट, हाइपर AI और शाओमी इंटरकनेक्टिविटी शामिल हैं।