iQOO का नया फोन 144Hz डिस्प्ले एवं 7050mAh बैटरी के साथ लॉन्च

0
11

नई दिल्ली। स्मार्टफोन कंपनी iQOO ने भारत में अपना नया Z-सीरीज स्मार्टफोन iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को खास तौर पर दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है।

फोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर, 7,050mAh की बैटरी और 6.83 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 34,999 रुपये रखी गई है।

बड़ा 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले
iQOO Z11 में 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान स्क्रीन काफी स्मूद रहने की उम्मीद है। डिस्प्ले 2,000 निट्स तक की HBM ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कंपनी ने स्क्रीन के लिए SGS Low Blue Light और Low Flicker सर्टिफिकेशन भी दिए हैं। इसके अलावा इसे Five-Star Sunlight Display सर्टिफिकेशन मिला है।

Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर
धांसू परफॉर्मेंस के लिए iQOO Z11 में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया गया है। फोन में अधिकतम 12GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। ज्यादा देर तक गेमिंग या लगातार इस्तेमाल के दौरान टेंपरेटर कंट्रोल रखने के लिए इसमें 3,800 वर्ग मिमी का Vapour Chamber Cooling सिस्टम दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह iQOO Z सीरीज में पहली बार दिया गया है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। iQOO ने इस स्मार्टफोन के लिए तीन साल के OS अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है।

50MP मेन और 32MP सेल्फी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें OIS के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा है, जिसका अपर्चर f/1.79 है। इसके साथ 115 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

7050mAh की बड़ी बैटरी
iQOO Z11 की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 7050mAh बैटरी शामिल है। फोन में 44W FlashCharge सपोर्ट दिया गया है। इतनी बड़ी बैटरी उन यूजर्स के लिए खास तौर पर उपयोगी हो सकती है जो गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग या सोशल मीडिया का लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं। फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिलते हैं। डिवाइस को IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है।

कीमत और ऑफर्स
iQOO Z11 के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 34,999 रुपये है। इसके अलावा 8GB + 128GB मॉडल 39,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट 44,999 रुपये में आता है। टॉप मॉडल 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 49,999 रुपये में मिलेगा।

कंपनी लॉन्च ऑफर के साथ चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा 1,000 रुपये का कूपन और छह महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया गया है। फोन की सेल 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इसे Amazon, iQOO की वेबसाइट, Reliance Digital और iQOO तथा Vivo के रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे।