रामपुरा कोटा में जन औषधि मेडिकल शॉप शुरू, 355 प्रकार की जेनेरिक दवाएं उपलब्ध

0
6

कोटा। कोटा जिले के उपभोक्ता होलसेल भंडार की ओर से रामपुरा में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि मेडिकल शॉप का शुभारंभ किया गया। केंद्र पर शुरुआत में 355 प्रकार की जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

भंडार की महाप्रबंधक बीना बैरवा ने बताया कि रामपुरा क्षेत्र में शुरू किए गए इस जनऔषधि मेडिकल शॉप के माध्यम से आमजन को किफायती दरों पर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। केंद्र पर विभिन्न श्रेणियों की जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष एवं सांसद ओम बिरला के प्रयासों का उद्देश्य कोटा की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ किफायती दरों पर दवाएं उपलब्ध कराना है।

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं एमबीएस अस्पताल सहित विभिन्न स्तरों पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जनऔषधि केंद्रों के माध्यम से आमजन को कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध होने से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को विशेष लाभ मिलेगा।