Stock Market: सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद

0
5

नई दिल्ली। Stock Market Closed: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को पूरे कारोबारी सत्र के दौरान सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिला। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने को लेकर अनिश्चितता के बीच निफ्टी50 और सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में निफ्टी50 13.15 अंक यानी 0.05% की बढ़त के साथ 24,583.80 पर बंद हुआ। वहीं, Sensex 43.27 अंक यानी 0.06% चढ़कर 78,542.44 के स्तर पर पहुंच गया।

SBI, ITC और Eternal रहे टॉप लूजर
Nifty50 में State Bank of India (SBI), ITC और Eternal के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं, व्यापक बाजार की बात करें तो Nifty MidCap इंडेक्स 0.62% की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि Nifty SmallCap में 0.27% की गिरावट रही।

PSU Bank सेक्टर पर दबाव
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो Nifty PSU Bank करीब 2% टूट गया और दिन का सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा। इसके अलावा Nifty Pharma और Nifty FMCG में भी कमजोर प्रदर्शन देखने को मिला। दूसरी ओर, Nifty Realty इंडेक्स सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले सेक्टरों में रहा।