पैसा रखिये तैयार, आ गया जियो का IPO; 21 अक्टूबर से खुलेगा, जानिए जरूरी बातें

0
12

नई दिल्ली। Jio IPO: लंबे समय के बाद अगले हफ्ते जियो प्लेटफॉर्म्स का पब्लिक ऑफरिंग खुलेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्वामित्व वाली डिजिटल सर्विसेज कंपनी के इश्यू में निवेशक 21 अक्टूबर से बोली लगा सकते हैं। इसके लिए प्राइस बैंड 1065 से 1119 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी की योजना IPO के जरिए 30213 करोड़ रुपये जुटाने की है।

कब तक लगा सकेंगे बोली
जियो प्लेटफॉर्म्स IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए इश्यू 19 अक्टूबर को खुल जाएगा।

कितना पैसा लगाना होगा
IPO के लिए प्राइस बैंड 1,065–1,119 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 12 शेयर होंगे। अपर प्राइस बैंड पर न्यूनतम निवेश 13,428 रुपये बनेगा।

कितना बड़ा है इश्यू
जियो प्लेटफॉर्म्स IPO में 27 करोड़ नए शेयर जारी करेगी। इसके जरिए अपर प्राइस बैंड पर कंपनी 30,213 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इस लिहाज से यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। खास बात यह है कि IPO में मौजूदा निवेशक शेयर नहीं बेचेंगे।

IPO में कितना रिजर्वेशन
जियो IPO में पात्र कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ और पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये के शेयर रिजर्व हैं। इसके अलावा कर्मचारी हिस्से में प्रति शेयर 54 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा।

जुटाई रकम का इस्तेमाल
IPO के जरिए करीब 30213 करोड़ रुपये जुटाई जाएगी। इसमें से करीब 27,500 करोड़ रुपये का इस्तेमाल एक प्रमुख सब्सिडियरी कंपनी का कर्ज समय से पहले चुकाने में लगेंगे। वित्त वर्ष 2026 में जियो प्लेटफॉर्म्स की आय 1.47 लाख करोड़ और मुनाफा करीब 30,000 करोड़ रुपये रहा।