नई दिल्ली। Stock Market Updated: सबुह 9:17 बजे मंगलवार की उड़ान के बाद आज बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स महज 15 अंक ऊपर 73050 पर खुला।
जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने 6 अंक नीचे 22716 के लेवल से आज के कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद ही गिरावट की पटरी पर आ गया। सेंसेक्स 56 अंक नीचे 72976 और निफ्टी 27 अंक नीचे 22694 पर है।
करीब 9:40 बजे IT स्टॉक्स में तेजी रही। टीसीएस 2.69, एचसीएल टेक 1.95, इन्फोसिस 1.69 और टेक महिंद्रा 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ सेंसेक्स टॉप गेनर हैं। इस बीच सेंसेक्स भी हरे निशान के साथ 73000 के पार पहुंच गया है। अभी इसमें 50 अंकों की बढ़त है। निफ्टी भी 22700 के आसपास संघर्ष कर रहा है।
मार्केट खुलने के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में बढ़त दिखी और इसके 14 शेयर लाल निशान में कारोबार करते हुए नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स का टॉप गेनर टीसीएस रहा, जो 2.45 फीसदी उछलकर हरे निशान में 2322.65 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, इसमें से सबसे अधिक गिरावट वाला शेयर बजाज फाइनेंस रहा, जो 0.79 फीसदी गिरकर 974.95 पर कारोबार करते हुए नजर आया।

