नई दिल्ली। Vivo Y600s Pro Launched: वीवो तेजी से अपनी स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी ने अपनी लाइनअप में एक बड़ी बैटरी वाला फोन जोड़ा है। हाल ही में चीन में Vivo Y600i और Y600k Turbo फोन लॉन्च करने के बाद, वीवो ने चुपचाप Y600 सीरीज में एक और मॉडल जोड़ा है, जिसका नाम Vivo Y600s Pro है।
नए वीवो फोन में 10,200mAh कैपेसिटी वाली बैटरी और हाई-रिजॉल्यूशन एमोलेड स्क्रीन है। फोन में 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा भी है। वीवो के नए फोन में क्या-क्या खास मिलता है, चलिए बताते हैं…
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, वीवो Y600s प्रो में 6.83-इंच का एमोलेड स्क्रीन है, जिसका रिजॉल्यूशन 2800×1260 पिक्सेल है। इसमें 1.07 बिलियन कलर्स और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इस पैनल में HDR और P3 वाइड कलर गैमट का सपोर्ट भी है और इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300e चिपसेट है, जिसके साथ 8GB LPDDR5 रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ओरिजनओएस 6 पर चलता है और इसमें एडिशनल 8GB मेमोरी फ्यूजन का सपोर्ट भी है, जिससे रैम बढ़कर 16GB तक हो जाती है।
इसकी सबसे खास बात 10,200mAh की बैटरी है, जो सिंगल-सेल डिजाइन और 10,000mAh की रेटेड कैपेसिटी के साथ आती है। यह 90W वायर्ड चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, इसमें एनएफसी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, इन्फ्रारेड रिमोट और डुअल स्टीरियो स्पीकर जैसे फीचर्स भी हैं। फोटोग्राफी के लिए, इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सेल का रियर कैमरा और 32-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, और दोनों ही कैमरों में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट मिलता है।
कीमत और उपलब्धता
रैम और स्टोरेज के हिसाब से नया वीवो Y600s Pro दो वेरिएंट में आता है। इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2,699 युआन (करीब 38,900 रुपये) और 8GB+512GB वेरिएंट की कीमत 2,999 युआन (करीब 43,200 रुपये) है। इसके कलर ऑप्शन में मूनलाइट ब्लैक, फ्लोटिंग गोल्ड, स्टारी पर्पल और वास्ट ब्लू शामिल हैं।
दिलचस्प बात यह है कि Y600s Pro और इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Vivo Y600 Pro में लगभग कोई अंतर नहीं है। दोनों में एक ही डाइमेंसिटी 7300e चिप, 6.83 इंच का 120 हर्ट्ज एमोलेड डिस्प्ले, 10,200mAh की बैटरी, 90W चार्जिंग और 50MP+32MP का कैमरा सेटअप है, जिससे ऐसा लगता है कि Y600s Pro असल में उसी का रीब्रांडेड वर्जन है।

