नई दिल्ली। Stock Market Update 9:20 AM: शेयर मार्केट का रंग अब लाल से हरा हो रहा है। सेंसेक्स तेजी का दोहरा शतक लगाकर 209 अंक ऊपर 72134 पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 91 अंकों के फायदे के साथ 22454 पर है। वही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया भी 60 पैसे मजबूत होकर 95.17 पर पहुंच गया है। जबकि, एचसीएल, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस में तेजी है। इनमें 1.43 से 3.73 प्रतिशत तक की बढ़त है।
सुबह 9:17 बजे शेयर बाजार खुलने के तुरंत बाद ही अलग रंग में नजात आया। सेंसेक्स 139 अंक नीचे 71784 है। इसके उलट निफ्टी 70 अंक ऊपर 22433 पर पहुंच गया। इससे पहले शेयर बाजार की शुरुआत आज सुस्त रही। बीएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स महज 27 अंक ऊपर 71951 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स 22363 के लेवल पर खुला।
वैश्विक बाज़ारों के संकेत
- GIFT Nifty: गिफ्ट निफ्टी करीब 22,423 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से लगभग 41 अंक ऊपर था। इससे घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत के संकेत मिले।
- अमेरिकी बाजार: सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में निवेशकों ने प्रमुख बैंकों के तिमाही नतीजों और आने वाले महंगाई के आंकड़ों से पहले सतर्क रुख अपनाया। डॉऊ जोंस करीब 200 अंक की बढ़त के साथ कारोबार समाप्त किया। एसएंडपी 500: मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। जबकि, नैस्डैक 0.4 प्रतिशत गिरा।
सेंसेक्स कल 548 अंक टूटा था
घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती बढ़त टिक नहीं पाई और प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 547 अंक यानी 0.76 प्रतिशत गिरकर 71,924 पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी 157 अंक यानी 0.70 प्रतिशत टूटकर 22,363 पर बंद हुआ।

