Kota Mandi: मिलर्स की ग्राहकी से कोटा मंडी में गेहूं, सोयाबीन और सरसों तेज बिकी

0
21

अक्टूबर का धनिया वायदा 296 रुपये गिरकर 15420 रुपये पर बंद हुआ

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को मिलर्स की ग्राहकी से गेहूं 30 रुपये, सोयाबीन 200 रुपये और सरसों 100 रुपये तेज बिकी। कमजोर उठाव से धान गीला 250 रुपये, चना 50 रुपये और उड़द 200 रुपये मंदा रहा।

एनसीडीईएक्स पर बुधवार को अक्टूबर का धनिया वायदा 296 रुपये गिरकर 15420 रुपये, दिसम्बर वायदा 220 रुपये टूटकर 16312 रुपये और जनवरी वायदा 146 रुपये घटकर 16300 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब सवा दो लाख कट्टे और लहसुन की 6000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल क्वालिटी 2650 से 2731, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2730 से 2800, बेस्ट टुकड़ी 2800 से 2875, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 1700 से 2400, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल।

धान (1509) नया 3000 से 4101 रुपये प्रति क्विंटल। धान (1847) 3400 से 3950, सोयाबीन 5500 से 6801, सरसो 7500 से 8801, अलसी 9500 से 10000, तिल्ली 7000 से 11500 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंग 6500से 8200, उड़द नया 4500 से 8800, चना देशी 6500 से 6900, चना मौसमी नया 5800 से 6900, चना पेप्सी 5800 से 6851, चना डंकी 5200 से 6300, चना काबुली 5500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 5000 से 19500, मैथी 5800 से 6700, धनिया बादामी 13800 से 14500, धनिया ईगल 14300 से 14850, धनिया रंगदार 14000 से 16800 रुपये प्रति क्विंटल।