नई दिल्ली। Stok Market Closed: बुधवार को महंगाई के आंकड़े आने के बाद शेयर मार्केट में गिरावट तेज हो गई। कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 251 अंकों के नुकसान के साथ 72781 के लेवल पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 99 अंक गिरकर 22622 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप सलेक्ट हरे और निफ्टी स्मॉल कैप 100 इंडेक्स रेड जोन में बंद हुआ।
50 शेयरों वाले निफ्टी की बात करें तो यह आज 0.44 फीसदी यानी कि 99.25 अंक लुढ़ककर 22,622.70 पर बंद हुआ। मार्केट बंद के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 में तेजी और 19 में गिरावट दर्ज की गई। इनमें टॉप गेनर में इन्फोसिस और टॉप लूजर में बजाज फाइनेंस शामिल रहे।
टॉप गेनर्स
इस लिस्ट में इन्फोसिस (2.51%), टेक महिंद्रा (2.20%), टीसीएस (1.54%), HUL(1.15%),एनटीपीसी (0.87%) रहे। जबकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, बीईएल अल्ट्राटेक, ITC और कोटक बैंक भी टॉप गेनर्स में रहे।
टॉप लूजर्स
गिरने वाले शेयरों की बात करें तो बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडिगो करीब 1.50 से 2.55 प्रतिशत तक गिरे। इटरनल, अडानी पोर्ट्स, ICICI बैंक, सनफार्मा, एलएंडटी, टाइटन में भी गिरावट रही।
सेक्टोरल इंडेक्स के हाल
बैंक निफ्टी में 0.30 और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.11 प्रतिशत की गिरावट रही। मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, हेल्थकेयर, सीमेंट जैसे सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। चढ़ने वाले सेक्टोरल इंडेक्सेज में निफ्टी केमिकल, ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूराबेल्स, पीएयू बैंक, मीडिया, आईटी, एफएमसीजी थे।

