नई दिल्ली। Stock Market Update 9:52 AM: अमेरिका से लेकर जापान और कोरिया के बाजारों में हाहाकार के बावजूद गुरुवार को भारत का स्टॉक मार्केट बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स में IT स्टॉक्स टेक महिंद्रा, टीसीएस, इन्फोसिस और एचसीएल टेक उड़ान भर रहे हैं। इनका साथ भारती एयरटेल, ICICI बैंक और एक्सिस बैंक भी दे रहे हैं। इनकी बदौलत सेंसेक्स 741 अंकों की बढ़त के साथ 73527 पर पहुंच गया है। निफ्टी 210 अंक ऊपर 22833 के लेवल पर पहुंच गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 183 अंकों की बढ़त के साथ 72966 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 48 अंक ऊपर 22671 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा। जल्द ही सेंसेक्स 385 अंक ऊपर 73167 पर पहुंच गया। निफ्टी भी 106 अंकों की छलांग के साथ 22729 पर पहुंच गया।
टॉप गेनर्स
घरेलू बाजारों में आज भी IT शेयरों में खरीदारी का जोश है। निफ्टी IT इंडेक्स 1.6 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहा। निफ्टी में TCS, टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयर 1-2 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ टॉप गेनर हैं। IT के अलावा FMCG और फाइनेंशियल्स सेक्टर में खरीदारी हो रही।
टॉप लूजर्स
दूसरी ओर, सरकारी बैंक, एनर्जी और मेटल शेयरों में बिकवाली हो रही। NSE पर निफ्टी PSU बैंक और एनर्जी इंडेक्स 1-1 फीसदी से ज्यादा टूट गए हैं। निफ्टी में टॉप लूजर हिंडाल्को का शेयर है, जो 1.2 फीसदी फिसल गया है। ONGC, ट्रेंट और BSE के शेयरों में भी कमजोरी है।

