ऑनलाइन कार्यशाला में महिलाएं और युवा हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से रूबरू

0
7

कोटा। समग्र दिगंबर जैन बघेरवाल महिला प्रकोष्ठ, कोटा की ओर से महिलाओं एवं युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय पर ऑनलाइन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को एआई के व्यावहारिक उपयोगों का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे दैनिक जीवन, शिक्षा और व्यवसाय में आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग कर सकें।

महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सीमा हरसोरा ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं और युवाओं को तेजी से बदलती डिजिटल तकनीकों के प्रति जागरूक बनाना तथा उन्हें एआई आधारित नवाचारों से परिचित कराना था।

मुख्य वक्ता इंजीनियर रचना मेहता,भीलवाड़ा, ने लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से कंटेंट क्रिएशन, ईमेल लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट तैयार करना, पोस्टर डिज़ाइन, इमेज एडिटिंग तथा अन्य उपयोगी एआई टूल्स के प्रभावी और व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में निशांत (भीलवाड़ा) का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने संपूर्ण कार्यशाला के समन्वय और आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महिला प्रकोष्ठ की सचिव प्रियंका हरसोरा ने बताया कि समाज के बड़ी संख्या में सदस्यों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने सुरेश हरसोरा, सुभाष सेठिया, राजेंद्र ताठेड़िया, मीना ठोरा, कविता खटोड़, मुख्य वक्ता तथा सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

महिला प्रकोष्ठ की कोषाध्यक्ष सीमा बागड़िया ने बताया कि कार्यशाला का संचालन एवं समन्वय सृष्टि हरसोरा और अदिति हरसोरा ने प्रभावी ढंग से किया। कार्यक्रम में एआई तकनीक को भविष्य की आवश्यकता बताते हुए इसके जिम्मेदार और रचनात्मक उपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया।