अविरल, आनंद और केशव माहेश्वरी एलन कॅरियर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल

0
13

आगामी 100 वर्षों के विजन की दिशा में एलन ने शुरू किया नया चरण

कोटा। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड ने नेक्स्ट जनरेशन अविरल माहेश्वरी, आनंद माहेश्वरी और केशव माहेश्वरी को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किया है। एलन की अगले 100 वर्षों तक निरंतर प्रगति, समय के साथ विकास और भारतीय शिक्षा में सार्थक योगदान के उद्देश्य से ये महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।  

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट अपने विजन के अनुरूप समय-समय पर गवर्नेंस, सिस्टम, प्रक्रियाओं, नेतृत्व क्षमता और संस्थागत आधार को सुदृढ़ करने के लिए निरन्तर नवाचार और प्रयास करता आया है। यह परिवर्तन एलन की यात्रा में मील का पत्थर है, जो अगली पीढ़ी के डायरेक्टर्स के नए दृष्टिकोण, फाउंडर्स के अनुभव तथा एलन की प्रोफेशनल लीडरशिप टीम की विशेषज्ञता के साथ इंस्टीट्यूट के विजन को आगे बढ़ाएगा।

इस नियुक्ति पर संस्थापक डाॅ. गोविंद माहेश्वरी ने कहा कि चार दशकों में एलन ने साझा मूल्यों, समर्पण और कठोर परिश्रम से नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की हैं। आज जब हम अगली पीढ़ी का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में स्वागत कर रहे हैं, तो हमें पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और नवाचार की सोच हमें आगे की नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। हम सभी मिलकर भारत के प्रत्येक विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने के अपने मिशन को साकार करेंगे।

नए डायरेक्टर्स का स्वागत करते हुए संस्थापक राजेश माहेश्वरी ने कहा कि अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। संस्थान में कई महत्वपूर्ण कर्यों से जुड़े रहने के कारण इन्हें एलन की कार्य संस्कृति और मूल्यों की गहरी समझ है। मुझे विश्वास है कि उनके विचार, समर्पण, हमारे बोर्ड और नेतृत्व टीम के अनुभव के साथ मिलकर एलन विकास के अगले चरण तथा आगामी 100 वर्षों के लिए सशक्त संस्थान बनाने के हमारे विजन को नई दिशा देंगे।

इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए संस्थापक नवीन माहेश्वरी ने कहा, हम नए नियुक्त डायरेक्टर्स को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हैं। उनकी ऊर्जा और दूरदृष्टि एलन के विकास के नए अध्याय लिखेगी। हम सलाहकार की भूमिका में बोर्ड और नेतृत्व टीम के साथ निरंतर खड़े रहेंगे तथा अपने अनुभव और मार्गदर्शन से हर कदम पर उनका सहयोग करेंगे।

इस अवसर पर अविरल माहेश्वरी ने कहा, यह नियुक्ति मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे मैं पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूँ। मेरा प्रमुख उद्देश्य एलन की समृद्ध विरासत को और मजबूत बनाते हुए संस्थान को भविष्य के लिए तैयार करना होगा।

हम अकादमिक उत्कृष्टता, तकनीक-सक्षम शिक्षण, फैकल्टी डवलपमेंट, विद्यार्थियों के समग्र कल्याण तथा मजबूत गवर्नेंस में निवेश जारी रखेंगे, ताकि हमारे विद्यार्थियों और सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य का निर्माण हो सके। मैं संस्थापकों, बोर्ड तथा संपूर्ण नेतृत्व टीम द्वारा मुझ पर व्यक्त किए गए विश्वास के लिए उनका आभारी हूँ और संस्थान के उद्देश्य के प्रति पूर्णतः समर्पित रहूँगा।

आनंद माहेश्वरी ने कहा  कि इस जिम्मेदारी के लिए मुझ पर विश्वास जताया जाना मेरे लिए सम्मान की बात है और मैं एलन के अगले चरण मेंयोगदान देने के लिए उत्साहित हूँ। मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता और प्रतिबद्धता विद्यार्थियों तथा फैकल्टीजं के प्रति रहेगी। 21वीं सदी में तकनीक, अकादमिक सिस्टम और प्रक्रियाओं के साथ मिलकर बेहतर शिक्षण का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है।

मेरा प्रयास रहेगा कि अकादमिक उत्कृष्टता और तकनीक के बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग को एक साथ जोड़कर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण अनुभव और अधिक सशक्त कॅरियर परिणाम उपलब्ध कराए जाएँ, ताकि वे भविष्य के अवसरों के लिए पूरी तरह तैयार हों।

बोर्ड में शामिल होने पर केशव माहेश्वरी ने कहा एलन मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है और इसके मूल्यों ने मेरे व्यक्तित्व को आकार दिया है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था ‘‘वे ही वास्तव में जीवित हैं, जो दूसरों के लिए जीते हैं।‘‘ मैं इस नियुक्ति को एक बड़ी जिम्मेदारी के रूप में देखता हूँ, जिसके माध्यम से शिक्षा का सकारात्मक प्रभाव और अधिक विद्यार्थियों तक पहुँचाया जा सके।

हमारा उद्देश्य एलन की पहुँच का विस्तार करना है, ताकि भारत या दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाला एक प्रतिभाशाली और मेहनती विद्यार्थी अपने सपनों को साकार करने का वास्तविक अवसर प्राप्त कर सके। हमारा दायित्व केवल एलन की विरासत की रक्षा करना नहीं, बल्कि ए-आई और नए विचारों को अपनाते हुए इसकी संभावनाओं को नए आयाम देना भी है, साथ ही अपने मूल्यों से जुड़े रहना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। मैं अपने सभी बोर्ड सदस्यों से सीखते हुए फाउंडर्स द्वारा तैयार की गई मजबूत नींव पर आगे निर्माण करने के लिए उत्सुक हूँ।