Stock Market: IT कंपनियों ने भरी हुंकार, बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार

0
4

नई दिल्ली। Stock Market Closed : सुबह की गिरावट से घरेलू शेयर बाजार ने रिकवरी कर ली है। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए हैं। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज सोमवार को 0.06 प्रतिशत या फिर 47.01 अंक की तेजी के साथ 77616.40 अंक पर बंद हुआ है। निफ्टी आज सोमवार को 0.02 प्रतिशत या फिर 4.10 अंक की उछाल के साथ 24211 अंक पर बंद हुआ था। बता दें, आज सुबह सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1-1 प्रतिशत तक लुढ़क गए थे।

टीसीएस और एचसीएल के शेयर 5-5 प्रतिशत से अधिक की उछाल हासिल करने में सफल रहे हैं। वहीं, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। दूसरी तरफ टाटा स्टील और इटनरल, इंडिगो के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। आईटीसी, एचडीएफसी बैंक के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। टीसीएस में सबसे ज्यादा 5.46 फीसदी तेजी आई। इसके अलावा एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एनटीपीसी, कोटक बैंक में भी उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, टाटा स्टील, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडिगो, मारुति और बीईएल में सबसे ज्यादा गिरावट रही। इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले 0.3% गिरावट के साथ 95.62 पर बंद हुआ। पिछले सत्र में यह 95.32 पर बंद हुआ था।