नई दिल्ली। CBSE 10th Second Board Result 2026 : सीबीएसई ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के वैकल्पिक दूसरे चरण की शुरुआत छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार का अतिरिक्त मौका देने के उद्देश्य से की है।
इसके तहत जो छात्र किसी विषय में मिले अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे उस विषय की परीक्षा दोबारा दे सकते हैं। बोर्ड की इस पहल का मकसद छात्रों पर शैक्षणिक दबाव कम करना और उन्हें बेहतर प्रदर्शन का अवसर देना है।
UMANG ऐप से ऐसे करें डाउनलोड मार्कशीट
- अगर आप वेबसाइट के झंझट में नहीं पड़ना चाहते और सीधे अपने फोन पर मार्कशीट पाना चाहते हैं, तो उमंग ऐप सबसे बेहतरीन जरिया है। आइए आपको बताते हैं कि उमंग ऐप से आप कैसे बहुत ही आसानी से अपना रिजल्ट निकाल सकते हैं –
- ऐप डाउनलोड करें: सबसे पहले उमंग की आधिकारिक वेबसाइट web.umang.gov.in पर जाएं या फिर सीधे अपने स्मार्टफोन में उमंग मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड कर लें।
- अकाउंट बनाएं/लॉगिन करें: अगर आपका अकाउंट पहले से नहीं है, तो अपनी जरूरी डिटेल्स डालकर एक नया अकाउंट बना लें। इसके बाद ऐप में लॉगिन करें।
- सीबीएसई सेक्शन खोजें: होमपेज पर आने के बाद थोड़ा नीचे की तरफ स्क्रॉल करें। वहां आपको ‘ट्रेडिंग’ (Trending) का एक सेक्शन दिखेगा, उसमें ‘CBSE’ पर टैप करें।
- लिंक पर क्लिक करें: अब आपको वहां ‘CBSE Second Board 10th Result 2026’ का एक एक्टिव लिंक नजर आएगा, उस पर क्लिक करें।
- डॉक्यूमेंट चुनें: इसके बाद ‘10th Result’ नाम के डॉक्यूमेंट पर टैप करें।
- डिटेल्स भरें: अपनी स्क्रीन पर मांगी गई सभी जरूरी डिटेल्स (रोल नंबर आदि) भरें और रिजल्ट देखने के बटन पर क्लिक कर दें।
- डाउनलोड करें: कुछ ही सेकंड्स में आपकी डिजिटल मार्कशीट आपके सामने होगी। इसे तुरंत डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सेव करके रख लें।
इन मोबाइल ऐप्स से डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट
CBSE कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट मोबाइल ऐप के जरिए भी डाउनलोड कर सकेंगे। विद्यार्थी DigiLocker Mobile App और UMANG Mobile App की मदद से अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या है पासिंग क्राइटेरिया
सीबीएसई 10वीं के इस दूसरे बोर्ड एग्जाम को पास करने के लिए हर छात्र को हर एक विषय में कुल अंकों का कम से कम 33 प्रतिशत हिस्सा लाना जरूरी है। आसान शब्दों में समझें तो, अगर आपका थ्योरी पेपर 80 नंबर का है, तो उसमें पास होने के लिए आपको कम से कम 26 नंबर हासिल करने ही होंगे।

