Stock Market: सेंसेक्स निचले स्तर से 800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने भरी हूंकार

0
13

नई दिल्ली। Stock Market Updated: सोमवार को सेंसेक्स अब 87 अंकों की बढ़त के साथ 77657 पर पहुंच गया है। यह दिन के निचले स्तर 76857 से 800 अंकों की रिकवरी की है। निफ्टी दिन के निचले स्तर 24000 से 214 अंकों की रिकवरी कर अब 7 अंक ऊपर 24214 पर पहुंच गया है।

इससे पहले घरेलू शेयर मार्केट ने बड़ी गिरावट के साथ सप्ताह के पहले दिन के कारोबार की शुरुआत की। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 606 अंकों की गिरावट के साथ 76963 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 167 अंकों के नुकसान के साथ 24039 पर खुला।

ऑटो और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर गिरावट के साथ खुले। इंडिगो में सबसे ज्यादा 2.81 फीसदी गिरावट रही। इसके अलावा टाटा स्टील, मारुति, एशियन पेंट्स, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। केवल टीसीएस, एचसीएल टेक और एनटीपीसी के शेयर तेजी के साथ खुले। इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ रुपये गिरकर 479 लाख करोड़ रुपये रह गया।

निफ्टी 50 इंडेक्स में इंटरग्लोब एविएशन (IndiGo), टाटा स्टील और मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। इन शेयरों में बिकवाली का दबाव साफ देखने को मिला। बाजार में गिरावट केवल बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रही। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स करीब 0.58 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। इससे साफ है कि बाजार में व्यापक स्तर पर बिकवाली देखने को मिली।

इन IPO पर निवेशकों की नजर
प्राथमिक बाजार में भी आज गतिविधियां तेज रहेंगी। Laser Power & Infra का 742 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन में प्रवेश कर चुका है। इसके अलावा Devson Catalyst और Happy Steels के आईपीओ भी आज निवेशकों के लिए आवेदन का आखिरी मौका हैं। इनमें Devson Catalyst का इश्यू 42.32 करोड़ रुपये और Happy Steels का 25 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ट इश्यू है।

ग्लोबल मार्केट के संकेत

  • अमेरिका-ईरान युद्ध: ईरानी मीडिया के अनुसार, अमेरिका ने ईरान पर हमले बढ़ा दिए हैं। ताजा हमलों में दक्षिणी और पश्चिमी ईरान के कई इलाके निशाने पर आए। अमेरिका का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट खुला है। वहीं, ईरान ने दावा किया है कि उसने इस जलमार्ग को बंद कर दिया है। इस विवाद से वैश्विक बाजारों में बेचैनी बढ़ गई है।
  • एशियाई बाजारों का हाल: सोमवार को एशिया में मिलाजुला कारोबार देखा गया। जापान का निक्केई 225 गिरा (0.61%), जबकि टॉपिक्स स्थिर रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी में 1.74% की गिरावट रही, लेकिन कोस्डैक 0.73% चढ़ा। दूसरी ओर हांगकांग के हैंग सेंग फ्यूचर्स ऊंची शुरुआत का संकेत दे रहे हैं।
  • अमेरिकी बाजार : शुक्रवार को अमेरिकी बाजार ऊंचे स्तर पर बंद हुए, सेमीकंडक्टर शेयरों में तेजी रही। डॉऊ जोन्स 0.29% बढ़कर 52,637 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 ने 0.42% चढ़ा की बढ़त हासिल की और 7,575 पर बंद होने में कामयाब रहा। जबकि, नैस्डैक 0.29% बढ़कर 26,281 पर बंद हुआ।
  • SK Hynix की अमेरिकी लिस्टिंग: दक्षिण कोरियाई मेमोरी चिप कंपनी SK Hynix के यूएस-लिस्टेड शेयर 12.76% उछले। कंपनी ने अमेरिकी डिपॉजिटरी रसीदें बेचकर 26 अरब डॉलर से ज्यादा जुटाए।
  • बॉन्ड यील्ड में उछाल: अमेरिकी साल की ट्रेजरी यील्ड 4.24% पर पहुंची , जो फरवरी 2025 के बाद सबसे ऊंचा स्तर है। 10-साल की यील्ड 4.58% हो गई। जापानी 10-साल की बॉन्ड यील्ड गिरकर 2.735% हो गई; 20-साल की भी गिरी।