कोटा। नीट-यूजी परीक्षा संपन्न होने के साथ ही एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट रिपीटर्स के एडमिशन्स में उत्साह नजर आने लगा है। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स प्रवेश ले रहे हैं। प्रवेश के साथ ही ओरियंटेशन सेशन्स का दौर भी शुरू हो गया है।
सोमवार को नीट-रिपीटर्स के पहले बैच का ओरियंटेशन सेशन लैंडमार्क सिटी कुन्हा़ड़ी स्थित सम्यक कैम्पस के सद्गुण सभागार में हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स व पेरेन्ट्स मौजूद रहे।
इसके साथ ही आगामी दिनों में लगातार ओरियंटेशन सेशन होंगे। मंगलवार को समुन्नत कैम्पस में तथा उसके बाद कइ बैच के ओरियंटेशन विभिन्न स्थानों पर होंगे, जिनमें 6 से 8 हजार स्टूडेंट्स शामिल होंगे।
सोमवार को सद्गुण सभागार में हुए ओरियंटेशन सेशन्स में एलन कोटा प्रेसिडेंट विनोद कुमावत, वाइस प्रेसीडेंट विजय सोनी, कैंपस प्रिंसिपल माणक मेहता व वीरेन्द्र गुप्ता ने भी संबोधित किया।
इन सेशन्स में एडमिशन्स के साथ ही बैच की पढ़ाई शुरू होने से पहले स्टूडेंट्स और पेरेन्ट्स को एलन सिस्टम की जानकारी दी जा रही है। स्टूडेंट्स और पेरेन्ट्स को एलन व कोटा पैटर्न की गतिविधियों, वर्षभर के अकेडमिक कैलेंडर, स्टूडेंट स्टडी पैटर्न, काउंसलिंग सहित विभिन्न विषयों के बारे में बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनोद कुमावत ने कहा कि रिपीटर्स बैच के विद्यार्थियों के पास अपने पिछले अनुभवों से सीख लेकर बेहतर प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच बनाए रखने का आव्हान किया।
अन्य वक्ताओं ने स्टूडेंट्स व पेरेन्ट्स को कोटा कोचिंग की खासियत और एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सिस्टम से परिचित करवाया गया। सेशन में एलन की कार्यप्रणाली, अकेडमिक कैलेण्डर, उद्देश्य, स्टडी पैटर्न और गत सत्रों के परिणामों से अवगत करवाया गया।
अकेडमिक कैलेण्डर के बारे में बताया कि कोर्स कब शुरू होगा, कब समाप्त होगा। टेस्ट और रिवीजन क्लासेज के शेड्युल क्या रहेंगे। विद्यार्थियों से विशेष रूप से कहा गया कि पढ़ाई के दौरान स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
डाउट होने पर उसे फैकल्टी से तुरंत पूछें। इसके साथ ही एलन के परिणामों पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही पेरेन्ट्स व स्टूडेंट्स के बीच संवाद के बारे में बताया गया।
इन सेशन्स में पेरेन्ट्स को सालभर किस तरह स्टूडेंट्स की गतिविधियों पर नजर रखनी है तथा संस्थान में कब-कब संपर्क करना है, यह सब बताया गया। विद्यार्थियों और अभिभावकों को रिजल्ट एनालिसिस के बारे में भी बताया गया। सेशन के अंत में सभी ने ‘रूक जाना नहीं, कहीं तू हार के…’ गीत गाते हुए विद्यार्थियों को सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

