नई दिल्ली। शेयर मार्केट गुरुवार को सुबह की बढ़त गंवाकर लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स डे हाई से 77803 अंक से लुढ़क कर महज 109 अंक ऊपर 77100 पर बंद हुआ।
बीएसई का यह प्रमुख सूचकांक डे हाई से 703 अंक नीचे बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी डे हाई 24261 से 205 अंक नीचे 24056 पर बंद हुआ। यह पिछले बंद से महज 34 अंक ऊपर है।
सेंसेक्स दोपहर को 620 अंकों की उछाल के साथ 77620 के लेवल पर पहुंच गया। इसमें शामिल स्टॉक्स मारुति और इंडिगो के बीच इंडेक्स टॉप गेनर बनने की होड़ लगी हुई थी।
सुबह बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 399 अंकों की बढ़त के साथ 77391 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी तेजी के शतक के साथ 104 अंक ऊपर 24125 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा।
टॉप लूजर
आज गिरने वाले शेयरों में पावर ग्रिड 2.36%, बीईएल 1.79%, टेक महिंद्रा 1.69%, इन्फोसिस 1.46%, एयरटेल 1.37% टूटकर सेंसेक्स टॉप लूजर रहे।
टॉप गेनर्स
आज इंडिगो 4.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 5453.65 रुपये पहुंच गया। सवा तीन बजे के करीब यह सेंसेक्स टॉप गेनर था। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा भी 3.87 प्रतिशत की उछाल के साथ 3183.25 रुपये पर पहुंच गया। मारुति में 3.81 प्रतिशत और ICICI बैंक में 1.12 प्रतिशत की तेजी रही है। स्टेट बैंक, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, कोटक बैंक, एलएंडटी, HDFC बैंक, अल्ट्राटेक और रिलायंस भी हरे निशान पर रहे।
कल से तीन दिन बंद रहेगा शेयर बाजार
भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए जरूरी खबर है। इस हफ्ते लगातार तीन दिन बाजार बंद रहेगा। 26 जून को भी घरेलू शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा। शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर देश के दोनों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) बंद रहेंगे। उसके बाद शनिवार व रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है। इसलिए इस बार शेयर मार्केट में लॉन्ग वीकेंड रहेगा। यानी बाजार लगातार तीन दिन बंद रहेगा। अब बाजार में नियमित ट्रेडिंग सोमवार 29 जून को दोबारा शुरू होगी। इ

