Kota Mandi: लिवाली निकलने से कोटा मंडी में सोयाबीन 50 रुपये तेज़ बिकी

0
16

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को घटे भावों पर लिवाली निकलने से सोयाबीन 50 रुपये तेज़ रही। कमजोर उठाव से गेहूं 20 से 25 रुपये नरम रहे। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 50 हजार कट्टे और लहसुन की 10000 कट्टे की आवक रही। जिंसों रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं नया मिल. लस्टर 2350 से 2400, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2400 से 2500 बेस्ट टुकड़ी 2525 से 2621, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1700 से 1900, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ 2100 से 2350 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3501, धान (1509) 3400 से 4250, धान (1847) 3200 से 4101, धान (1718-1885) 3800 से 4700, धान (पूसा-1) 3000 से 4100, धान (1401-1886) 3600 से 4130, धान दागी 1500 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 6000 से 6600, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 6600 से 6801, सरसो 7200 से 7460, अलसी 8000 से 8750, तिल्ली 7000 से 9500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 8200, उड़द 4500 से 7000, चना 5200 से 5500, चना मौसमी नया 5100 से 5500, चना पेप्सी 5100 से 5601, चना डंकी पुराना 4000 से 4600, चना काबुली 5500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 5000 से 18000, ऊटी लहसुन 16000 से 2200, मैथी 5800 से 6400, धनिया बादामी 12000 से 12500, धनिया ईगल 12500 से 13000, धनिया रंगदार 13000 से 14500 रुपये प्रति क्विंटल।