Kota Mandi: वायदा तेज रहने से कोटा मंडी में धनिया 200 रुपये उछला

0
9

कोटा। Kota Mandi Price Today: एनसीडीईएक्स पर वायदा तेज रहने से भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को धनिया 200 रुपये उछल गया। मिलर्स की लिवाली से गेहूं 20 रुपये और सोयाबीन 100 रुपये तेज बिकी। कमजोर उठाव से लहसुन 300 रुपये मंदा बिका।

कारोबारी सूत्रों के अनुसार एनसीडीईएक्स पर जून का धनिया वायदा 190 रुपए बढ़कर 12710 रुपये, अगस्त का वायदा 218 रुपये तेज होकर 13100 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 60 हजार कट्टे और लहसुन की 13000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं नया मिल लस्टर 2300 से 2400, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2400 से 2525, बेस्ट टुकड़ी 2520 से 2631, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1700 से 1900, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ नया 2100 से 2450 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3201, धान (1509) 3400 से 3650, धान (1847) 3200 से 3601, धान (1718-1885) 3800 से 4000, धान (पूसा-1) 3000 से 3800, धान (1401-1886) 3600 से 3850, धान दागी 1500 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 6000 से 6850, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 6850 से 7671, सरसो 7200 से 7800, अलसी 8000 से 9050, तिल्ली 7000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 7400, उड़द 4500 से 6800, चना 5200 से 5550, चना मौसमी नया 5100 से 5500, चना पेप्सी 5100 से 5701, चना डंकी पुराना 4000 से 4600, चना काबुली 5500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 4400 से 15000, ऊटी लहसुन 16000 से 17000, मैथी 5800 से 6600 धनिया बादामी 11000 से 11500, धनिया ईगल 11500 से 12200, धनिया रंगदार 13000 से 14500 रुपये प्रति क्विंटल।