50MP कैमरा और 7000mAh तक की बैटरी वाले यह धांसू फोन 15 हजार से कम में

0
13

नई दिल्ली। दिवाली से पहले नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और आपका बजट 15,000 रुपए तक है, तो Amazon और Flipkart की फेस्टिवल सेल में से आप फोन पर बड़ी छूट के साथ 15 हजार रुपए से कम में अपने लिए 50MP कैमरा वाला फोन खरीद सकते हैं। इस सेल में Samsung, Motorola, Lava, और iQoo के फोन शामिल हैं। देखें पूरी लिस्ट:

हमने आपके लिए अमेजन और फ्लिपकार्ट से 15000 रुपए से भी कम में मिलने वाले फोन की लिस्ट बनाई है। इस लिस्ट में Samsung Galaxy M07, Motorola G06, Lava Bold N4 Pro 5G, iQOO Z11 Lite और Mivi One 5G जैसे ऑप्शन हैं जिनको आप सेल में खरीद सकते हैं। जानें इन फोन की कीमत और फीचर्स:

Samsung Galaxy M07
Samsung Galaxy M07 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को Amazon Great Indian Festival Sale में 11,999 रुपए में बेचा जा रहा है। Galaxy M07 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। इसमें MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Lava Bold N4 Pro 5G
Lava Bold N4 Pro 5G को Amazon की सेल में 14,999 रुपए में बेचा जा रहा है। इसमें 50MP का AI डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। AI फीचर तस्वीरों को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। फोन में धूल और पानी के छीटों से बचाव के लिए इसे IP64 रेटिंग मिली है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन में 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है।

Motorola G06 Power
Flipkart Big Billion Days Sale में Motorola G06 Power को 13,999 रुपए में बेचा जा रहा है। इस फोन में 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में 50MP का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी 7000mAh की बैटरी है।

iQOO Z11 Lite 5G
iQOO Z11 Lite 5G को अमेजन से 14,999 रुपए में ख़रीदा जा सकता है। फोन में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 50MP का मेन रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6500mAh की बैटरी मिलती है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Mivi One 5G
Flipkart की फेस्टिवल सेल में फोन का 6GB रैम वाला वेरिएंट 14,999 रुपए में सेल किया जा रहा है। Mivi One 5G में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 50MP का मेन रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है।