सेंसेक्स 1092 अंक लुढ़क कर 74775 पर बंद, निवेशकों के 5 लाख करोड़ स्वाहा

0
10

नई दिल्ली। Stock Market Closed : घरेलू शेयर बाजार की स्थिति शुक्रवार को क्लोजिंग के वक्त काफी खराब हो गई। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 1.44 प्रतिशत या फिर 1092 अंक की गिरावट के साथ 74775.74 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 1.50 प्रतिशत की गिरावट के बाद 23547.75 अंक पर बंद हुआ है।

अमेरिका और ईरान के बीच डील को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार में यह गिरावट आई। इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपये फिसलकर 466 लाख करोड़ रुपये रह गया।

सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। पावरग्रिड में सबसे ज्यादा 4 फीसदी गिरावट रही। इसके अलावा इंडिगो, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, सन फार्मा, एनटीपीसी, रिलायंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल, बीईएल और हिंदुस्तान यूनिलीवर में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, लार्सन एंड टुब्रो और एशियन पेंट्स में तेजी रही। शेयर मार्केट में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है।

4 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। सबसे अधिक उछाल टेक महिंद्रा, एचसीएलटेक, एलटी और एशियन पेंट्स के शेयरों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। दूसरी तरफ पावरग्रिड के शेयरों का भाव 4 प्रतिशत से अधिक गिरा है। इंडिगो, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील आदि के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

शेयर मार्केट की शुरुआत आज थोड़ी सुस्त रही। निफ्टी 23902 पर खुला, जबकि सेंसेक्स 75,988 के लेवल पर। बहुत जल्द बाजार ने रफ्तार पकड़ ली और सेंसेक्स 76000 के पार पहुंच गया। निफ्टी ने भी 24000 के पार पहुंचने में कामयाबी हासिल की।