CA Final Exam: सीए फाइनल एग्जाम डेट्स में बदलाव, ये रहा नया शेड्यूल

0
8

नई दिल्ली। CA Final Exam Dates Nov 2024: चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) फाइनल कोर्स के ग्रुप 1 और ग्रुप 2 परीक्षा की तैयारियों में लगे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर सीए फाइनल एग्जाम नवंबर 2024 की डेट्स में बदलाव किया गया है। यह जानकारी ICAI की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।

इन डेट्स में होगा एग्जाम
पहले जारी किये गए शेड्यूल के मुताबिक ग्रुप I के लिए परीक्षा का आयोजन 1, 3 और 5 नवंबर तथा ग्रुप II के लिए एग्जाम का आयोजन 7, 9 और 11 नवंबर को किया जाना था। लेकिन अब जारी की गई नई नोटिफिकेशन के मुताबिक दीवाली त्योहार के चलते इसमें बदलाव किया गया है।

अब ग्रुप 1 परीक्षा का आयोजन 3, 5, 7 नवंबर 2024 को और ग्रुप 2 एग्जाम का आयोजन 9, 11 एवं 13 नवंबर 2024 को करवाया जाएगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।