Wednesday, June 24, 2026
Home Blog Page 5836

इंजीनियरिंग साझा प्रवेश परीक्षा योजना ठंडे बस्ते में

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के विरोध को देखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय  ने लिया फैसला 

नई दिल्ली। मेडिकल की तर्ज पर देशभर में इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए साझा एकल परीक्षा आयोजित करने की योजना पर ग्रहण लग गया है। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के विरोध को देखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) ने फिलहाल इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

तकनीकी शिक्षा की नियामक संस्था अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीई) ने बीते मार्च में वर्ष 2018 के अकादमिक सत्र से सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय स्तर पर साझा प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने की घोषणा की थी।
विरोध के सुर को देखते हुए एचआरडी मंत्रालय का इरादा पहले सभी राज्यों को एक मंच पर लाने का है।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, “साझा परीक्षा को अमल में लाने से पहले इस पर आम सहमति बनाना महत्वपूर्ण है। ऐसे में फिलहाल इस योजना को टाल दिया गया है। साझा काउंसलिंग के प्रावधानों पर भी राज्यों के साथ विचार-विमर्श जरूरी है।”एचआरडी मंत्रालय ने मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में दाखिले के लिए नेशनल एलिजबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट की तर्ज पर इंजीनियरिग कॉलेजों के लिए भी साझा परीक्षा आयोजित करने की पहल की थी।

सीबीएसई इंजीनियरिंग कोर्स के लिए जेईई-मेंस का आयोजन करता है। इसमें हर साल 11 लाख से ज्यादा छात्र हिस्सा लेते हैं। कई राज्य अपने स्तर पर भी प्रवेश परीक्षाएं आयोजित कराते हैं, जबकि कुछ कॉलेज अंक के आधार पर दाखिला देते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में निजी इंजीनियरिंग कॉलेज भी अपने स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं लेते हैं। देशभर में 3300 से ज्यादा मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। इनमें हर साल तकरीबन 16 लाख छात्र दाखिला लेते हैं।

ऐश्वर्या-सोनम के साथ कान्स में इस बार रहेगा दीपिका का जलवा

मुंबई। फिल्म और फैशन की दुनिया में मशहूर कान्स फिल्म फेस्टिवल में हर साल इंडिया से एेश्वर्या राय बच्चन और सोनम कपूर का जलवा रहता है। इस बार इन दो हसीनाओं के साथ दीपिका पादुकोण भी कान्स के रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरेंगी। कान्स ने इन तीनों हीरोइनों के फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने की बात कंफर्म कर दी है।

ये तीनों ही एक्ट्रेस वहां मेकअप ब्रैंड लॉरियाल के ब्रैंड अंबैस्डर के तौर पर मौजूद रहेंगी। एेश्वर्या काफी समय से इस ब्रैंड के साथ हैं वहीं सोनम ने भी कुछ सालों पहले इस ब्रैंड के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। और इस साल इस फेहरिस्त में दीपिका पादुकोण का भी नाम शामिल हो गया है। ये पहली बार है जब दीपिका कॉन्स के रेड कार्पेट लॉरियाल की ब्रैंड अंबैस्डर बन कर पर चलेंगी।

इस साल लॉरियाल कान्स के ऑफिशियल मेकअप ब्रैंड के तौर पर अपने 20 साल पूरे कर रहा है। इस मौके पर दुनिया में लॉरियाल की जानी-मानी ब्रैंड अंबैस्डर वहां मौजूद रहेंगी। एेश्वर्या, सोनम और दीपिका के साथ-साथ ईवा लॉन्गोरिया और जूलियन मूरे भी रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाएंगी। कान्स 17 मई से 28 मई तक फ्रेंच रिवेरा में होगा।

हवाई यात्रा के लिए डिजिटल तरीके से होगी एयरपोर्ट में एंट्री

0

एयरपोर्ट में प्रवेश से लेकर के प्लेन से उतरने तक किसी तरह के डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं 

मुंबई। अब हवाई यात्रा के लिए एयरपोर्ट में प्रवेश से लेकर के प्लेन से उतरने तक किसी तरह के डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए केवल आपको अपना आधार नंबर और मोबाइल फोन रखना होगा, जो कि एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास का काम करेगा। 

नागर विमानन मंत्रालय एक डिजि यात्रा स्कीम लेकर के आ रही है, जिसके बाद इस तरह से यात्रा हो सकेगी। अभी यात्रियों को बोर्डिंग पास लेने और एयरपोर्ट में प्रवेश करने के लिए आईडी प्रूफ और टिकट लेकर के जाना पड़ता है।

इसकी जांच होने के बाद ही एयरपोर्ट में प्रवेश मिलता है। इस बारे में जानकारी देते हुए नागर विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि जब हवाई यात्रा में जब पेमेंट डिजिटल तरीके से होने लगा है , तो बोर्डिंग पास क्यों नहीं डिजिटल हो सकता है। इस योजना को अगले कुछ महीनों में लागू होगा। 

नहीं पड़ेगी पेपर की आवश्यकता 

सीआईआई के एक समारोह में बोलते हुए सिन्हा ने कहा कि यात्रा करने के लिए किसी तरह के पेपर डॉक्यूमेंट की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। लोग अपने मोबाइल फोन एयरपोर्ट के लिए कैब बुक कर सकेंगे, एयरपोर्ट में प्रवेश पा सकेंगे, डिजिटल बोर्डिंग पास मिलेगा और वापसी में इसी तरह की प्रक्रिया अपनाकर के घर पहुंच सकेंगे। 

जीएसटी से भारत के विकास में होगी 8% से अधिक बढ़ोत्तरी

नई दिल्ली। आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक ताओ झांग ने लेन-देन न्यूज़ से एक साक्षात्कार में कहा कि सरकार ने महत्वपूर्ण आर्थिक सुधारों पर अहम प्रगति की है जिससे आगे मजबूत और सतत वृद्धि में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि जुलाई से लागू किए जाने वाले जीएसटी से भारत की मध्यावधि वृद्धि को आठ फीसदी से अधिक तक ले जाने में मदद मिलेगी।

इससे भारत के सभी राज्यों में उत्पादन और वस्तुओं एवं सेवाओं की आवाजाही बढ़ेगी। केंद्र सरकार की ओर से उठाए जा रहे सुधारों पर उन्होंने कहा कि  हम किए जा रहे काम से काफी प्रभावित हैं और हम उम्मीद करते हैं कि यह भविष्य में उच्च वृद्धि के लिहाज से फायदेमंद साबित हों। झांग ने कहा कि भारत इस क्षेत्र में तेजी से बढ़ता आर्थिक बाजार है।

आईएमएफ का मानना है कि भारत का वित्त वर्ष 2016-17 में 6.8 फीसदी और 2017-18 में 7.2 फीसदी अनुमानित वृद्धि दर के साथ तेजी से आगे बढ़ना जारी रहेगा।आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक ताओ झांग ने कहा, मुद्रा विनिमय के कदम से आर्थिक गतिविधि की गति में कमी आई है। हालांकि उन्होंने कहा कि शुरूआती तौर पर सुधार होने के संकेत मिले हैं क्योंकि मुद्रा विनिमय में सही तरीके से प्रगति हो रही है।

2021 से ट्रेनों में उपलब्‍ध हो सकेंगी कन्‍फर्म बर्थ

0

नई दिल्ली। रेलवे की योजना सफल रही तो व्यस्त मार्गों पर 2021 में यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मुहैया कराया जा सकेगा। वर्तमान में मांग और उपलब्धता में भारी अंतर है। यात्री प्रतिक्षा सूची में रह जाते हैं और यात्रा नहीं कर पाते हैं। दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई जैसे व्यस्त मार्गों पर ऐसी स्थिति है। रेलवे इन मार्गों पर और यात्री ट्रेनें चलाना चाहती है।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि इसे संभव किया जा सकता है। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) पर मालगाड़ियों के स्थानांतरित होने के बाद आसानी होगी। डीएफसी पर काम तेजी से चल रहा है। दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली मुंबई मार्ग पर बुनियादी ढांचा में सुधार किया जा रहा है। इन मार्गों पर रेलवे एक घंटे में 200 किमी दूरी तय करने वाली गाड़ियां चलाने में जुटी है।

सीआईआई  द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रेल मंत्री ने कहा, “लाइनों पर क्षमता से अधिक गाड़ियां हैं। डीएफसी के बहाल होने के बाद तीव्र गति वाली यात्री ट्रेन चलाने की संभावना खुलेगी।” पूर्वी और पश्चिमी डीएफसी के दिसंबर 2019 तक संचालन में आने की उम्मीद है।

प्लेटिनम हैवी ड्यूटी सीमेंट कोटा के बाजार में पेश

कोटा। राजस्थान के ग्राहकों की विशेष जरूरतों को ध्यान में रख कर और राजस्थान की प्रगति में साझेदारी करने के लिए, उदयपुर सीमेंट वर्क्स लिमिटेड ने अपने अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से निर्मित प्लेटिनम  हैवी ड्यूटी सीमेंट को राजस्थान के बाजार में पेश किया है। इसी क्रम में कंपनी ने शुक्रवार को 120 फीट लिंक रोड, बोरखेडा, कोटा जिले में अपने नवीनतम डिपो का उद्धघाटन किया। यह राजस्थान का पहला डिपो है । राज. में इस तरह 40 डिपो खोलने का लक्ष्य है। 

यह जानकारी कंपनी के  जोनल हेड अनिल झंवर ने शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। झंवर  ने कहा प्लैटिनम हैवी ड्यूटी सीमेंट विश्वस्तरीय पी.एस.डी. टेक्नोलॉजी से बनाया गया उच्च क्वालिटी का सीमेंट है जो 10′ ज्यादा फैलावट, अधिक शुरुआती मजबूती, बेहतर लोच और फास्ट सेटिंग जैसे महत्वपूर्ण बेनिफिट्स प्रदान करता है। प्लेटिनम  से निर्माण में मसाला बनाते समय पानी की कम खपत होती है और कम मेहनत में जयादा कवरेज मिलती है।

झंवर  ने कहा रिइंफोर्सड फाइबर्स से युक्त, प्लैटिनम हैवी ड्यूटी सीमेंट सरियों पर जबरदस्त पकड और दरारों में कमी लाने में सक्षम है। उदयपुर सीमेंट वर्क्स लिमिटेड का 1.7 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता वाला सीमेंट प्लांट उदयपुर के डबोक क्षेत्र में स्थित है। इस पूर्ण रूप से ऑटोमैटिक और स्टेट ऑफ द आर्ट सीमेंट प्लांट में, जर्मनी से आयातित उच्च कार्य क्षमता वाली मशीनरी से बेहतर पी एस डी टेक्नोलॉजी से युक्त प्लैटिनम हैवी ड्यूटी सीमेंट का निर्माण होगा।

इस अवसर पर प्लेटिनम  हैवी ड्यूटी सीमेंट, बेमिसाल खूबियों और बेहतरीन क्वालिटी वाला सीमेंट है. कंपनी को पूरा विश्वास है कि विश्वप्रसिद्ध जेके आर्गेनाइजेशन के अन्य प्रोडक्ट्स की तरह प्लैटिनम हैवी ड्यूटी सीमेंट भी ग्राहकों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाने में कामयाब होगा। कंपनी के कोटा संभाग के बिजनेस पार्टनर  हरीश अग्रवाल ने बताया कि प्लेटिनम हैवी ड्यूटी सीमेंट नवीनतम टेक्नोलॉजी का है। समारोह में कोटा डिपो के हैंडलिंग एजेंट दलजीत सिंह, कंपनी के महाप्रबंधक (मार्केटिंग ) राकेश मोटवानी, वरिष्ठ अधिकारी धीरज  ने सभी आमंत्रित डीलर्स, रिटेलर्स, आर्किटेक्ट्स, ठेकेदारों, मिस्त्रियों एवं अन्य सभी गणमान्य लोगो का स्वागत किया।

111 अंक गिरकर बंद हुआ शेयर बाजार

मुंबई। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ हैं। संवेदी सेंसेक्स 111 अंक की कमजोरी के साथ 29,918 के स्तर पर और निफ्टी 38 अंक की कमजोरी के साथ 9304 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप 0.44 फीसद और स्मॉलकैप 0.54 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर बंद हुआ है।

एफएमसीजी सेक्टर में बिकवाली

सेक्टोरियल सेक्टर की बात करें तो रियल्टी और एफएमसीजी क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली है। फाइनेंशियल सर्विस (0.44 फीसद) और आईटी (0.69 फीसद) की कमजोरी हुई है। वहीं, निफ्टी बैंक, ऑटो, मेटल और फार्मा सेक्टर में बढ़त हुई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले जुले संकेत

शुक्रवार के सत्र में तमाम एशियाई बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। जापान निक्केई 0.20 फीसद की कमजोरी के साथ 19213 के स्तर, चीन का शांघाई 0.34 फीसद की कमजोरी के साथ 3141 के स्तर पर, हैंगसैंग 0.47 फीसद की कमजोरी के साथ 24583 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.11 फीसद की कमजोरी के साथ 2207 के स्तर पर कारोबार कर रही है।

टेक महिंद्रा टॉप लूजर

दिग्गज शेयर्स की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयर्स में से 28 हरे निशान में और 23 गिरावट के साथ कारोबार कर बंद हुआ है। सबसे ज्यादा तेजी ओएनजीसी, बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआईएन, मारुति और हिंडाल्को के शेयर्स में हुई है। वहीं, गिरावट इंफ्राटेल, आईटीसी, टेक महिंद्रा, बीपीसीएल और एचडीएफसी के शेयर्स में हुई है।

भारती एयरटेल टॉप लूजर

दिग्गज शेयर्स की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयर्स में से 27 हरे निशान में और 24 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी ग्रासिम, अदानीपोर्ट्स, सनफार्मा, इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस और टाटा मोटर डीवीआर के शेयर्स में है। वहीं, गिरावट एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलिवर, टीसीएस और टाटा पावर के शेयर में है।

मुकेश अंबानी अमीरों की सूची में 20वें पायदान पर

नई दिल्ली ।  मुकेश अंबानी दुनिया के 20वें अमीर शख्स की सूची में शामिल हो गए। मुकेश अंबानी की संपत्ति अब 31.3 बिलियन डॉलर यानी 2010.09 अरब रुपए की हो गई है।  एक रिपोर्ट के अनुसार, खनिज तेल और गैस इंडस्ट्री के बेताज बादशाह अंबानी की संपत्ति में पिछले दो महीने में करीब 10 बिलियन डॉलर की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

रिपोर्ट के अनुसार, फोर्ब्स ने मार्च महीने में 2017 के सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की थी जिसमें मुकेश अंबानी दुनिया के 33वें सबसे अमीर शख्सियत थे। लेकिन उनकी संपत्ति 31.3 बिलियन डॉलर होने के बाद अब वह दुनिया के 20 वें सबसे बड़े अमीर बन चुके हैं। रिलायंस इस समय बढ़िया मुनाफा कमा रही है। साल की पहली तिमाही में ही कंपनी के मुनाफा में 16.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

रिलांयस पेट्रोकेमिकल में 11.5 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से मुनाफा हो रहा है इसके बावजूद मुकेश अंबानी कुछ और बड़ा करना चाहते हैं।
वह अब टेलीकॉम सेक्टर में भी तेजी से उभर रहे हैं। पिछले साल सितंबर में मुकेश अंबानी की रिलायंस ने जियो नाम से 4जी सेवाओं को लांच किया। जिओ से मार्च के अंत तक 100 मिलियन यानी 10 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं।

जियो रिलायंस के लिए के लिए गेमचेंजर साबित हो रहा है। इस पर कंपनी ने 25 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। हालांकि जिओ के लांच होने के बाद अन्य कंपनियों ने भी सस्ते प्लान लांच करके रिलायंस को कड़ी प्रतिस्पर्धा देने में हैं।  2008 में मुकेश अंबानी दुनिया के 5वें सबसे बड़े अमीर शख्स थे लेकिन बाद में उनकी उनकी संपत्ति काफी घट गई थी। 2009 में मुकेश  की संपत्ति 29 बिलियन डॉलर आंकी गई थी।

देसी गाय के दूध का बाजार पांच गुना तक बढ़ा

0

दिनेश माहेश्वरी
कोटा।   एक साल में देसी गाय के दूध का बाजार पांच गुना तक बढ़ गया है और डेयरी सेक्टर के बड़े-बड़े खिलाड़ी इस मार्केट में आ चुके हैं। विदेशी और शंकर नस्लों की गाय या भैंस का दूध बाजार में ए1 दूध के नाम से जाना जाता है जबकि देसी गाय का दूध ए2 दूध कहलाता है। देश भर में रोजाना गाय और भैंस के 40 करोड़ लीटर दूध का उत्पादन होता है। लेकिन अब बाजार की नजरें देसी गाय के दूध पर टिक गई हैं।

देसी गायों का दूध, भैंस और विदेशी नस्ल की गाय के दूध से ज्यादा सेहतमंद होता है। यही वजह है कि एक साल में ये बाजार 5 गुना बड़ा हुआ है। पिछले साल रोजाना 8 से 9 लाख लीटर ए2 दूध की मांग थी, जो इस साल बढ़कर 40 से 45 लाख लीटर रोजाना हो गयी है। इस दूध को 70-80 रुपये लीटर यानि तीन गुना रेट भी मिल रहा है। वजह ये है कि इस दूध में विटामिन ए की मात्रा ज्यादा होती है और कॉलेस्ट्रोल की मात्रा भी कम रहती है।

तेजी का आलम ये है कि देश का सबसे बड़ा दूध उत्पादक ब्रांड अमूल भी देसी गाय के दूध के बाजार में उतरने को मजबूर हुआ है। अमूल के अलावा मुंबई में पारसी डेयरी, अहमदाबाद में पथमेड़ा डेयरी जैसी कई प्राइवेट डेयरी और छोटे-छोटे फार्म्स भी देसी दूध के इस मार्किट में अपना पाँव जमाने में लगे हैं।

जिस तेजी से देसी गाय के दूध का मार्केट बढ़ रहा है उसे देखते हुए न ही केवल अमूल बल्कि कई और बड़े प्लेयर्स भी इस मार्केट में उतारने का मन बना चुके हैं। इतना ही नहीं अमूल अब देसी गाय के दूध के बाद उसी दूध के बाय प्रोडक्ट्स भी बाजार में उतारने का मन बना चुकी है।