सोना 1876 रुपये सस्ता; चांदी 10 हजार रुपये लुढ़की, जानिए आज के भाव

0
6

नई दिल्ली। मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। गोल्ड का आज 1876 रुपये प्रति 10 ग्राम तक लुढ़क गया है। चांदी की कीमतों में कल मुकाबले 10,564 रुपये की कमी दर्ज की गई है। इससे सोमवार को गोल्ड और सिल्वर के दाम बढ़ गए थे। बता दें, पिछले कुछ समय से सोने औ चांदी की कीमतों में ओवरआल गिरावट ही देखने को मिली है।

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार की दोपहर को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 144788 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इससे पहले सोमवार की दोपहर को 24 कैरेट गोल्ज का रेट 146664 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था। बता दें, शुक्रवार को दाम 144941 रुपये था।

बुलियंस मार्केट में 23 कैरेट गोल्ड का रेट 144208 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 132626 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 108591 रुपये प्रति और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 84701 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

इंडियन बुलियंस मार्केट में आज 1 किलोग्राम चांदी का रेट 227235 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया। इससे पहले सोमवार को चांदी का रेट 237799 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी कल के मुकाबले आज सिल्वर का रेट एक किलोग्राम पर 10564 रुपये लुढ़क चुका है।

क्यों गिर रहा है सोने और चांदी का रेट
गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में गिरावट के पीछे की सबसे बड़ी वजह डॉलर इंडेक्स है। डॉलर इंडेक्स में तेजी की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। मौजूदा परिस्थितियों में निवेशकों को रुख गोल्ड और सिल्वर से इतर डॉलर इंडेक्स की तरफ है। बता दें, जब से युद्ध शुरू हुआ है सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।