जोधपुर-चैन्नई बीच के मध्य साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 27 जून से

0
7

सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां एवं छबड़ा स्टेशनों से मिलेगी यात्रियों को सुविधा

कोटा। ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा जोधपुर-चैन्नई बीच एवं एमजीआर चैन्नई सेंट्रल-जोधपुर के मध्य साप्ताहिक समर स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

यह विशेष ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल अंतर्गत सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां एवं छबड़ा गुगोर स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे मंडल के यात्रियों को आवागमन की अतिरिक्त सुविधा प्राप्त होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04815 जोधपुर-चैन्नई बीच साप्ताहिक स्पेशल 27 जून से 25 जुलाई तक (05 ट्रिप) प्रत्येक शनिवार को जोधपुर से 21:20 बजे रवाना होकर सोमवार को 20:00 बजे चैन्नई बीच पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04816 एमजीआर चैन्नई सेंट्रल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल 30 जून से 28 जुलाई तक (05 ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार को एमजीआर चैन्नई सेंट्रल से 17:15 बजे रवाना होकर गुरुवार को 20:30 बजे जोधपुर पहुँचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, वरंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, बापटला, चीराला, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर एवं नायडुपेटा स्टेशनों पर रुकेगी।

इस विशेष रेलसेवा में 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (2AC), 15 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (3AC) तथा 2 गार्ड/सामान यान सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे।