Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 5783

ITR फाइल न करने पर अगले साल से 10000 रुपए तक जुर्माना

नई दिल्ली । वित्त वर्ष 2016-17 के लिए आईटीआर (इनकम टैक्स रिटर्न) फाइलिंग की आखिरी तारीख नजदीक आ रही है। ऐसे में अगर आपने समय पर आईटीआर फाइल नहीं किया तो आयकर विभाग की ओर से जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

आम बजट 2017 में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने स्पष्ट किया था कि इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग में देरी होने की स्थिति में अधिकतम 10,000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। आईटीआर फाइलिंग की अंतिम तारीख 31 जुलाई है।

हालांकि, वैसे तो रिटर्न फाइलिंग समय पर ही करनी चाहिए, लेकिन अगर आप इसमें चूक जाते हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि जुर्माना वित्त वर्ष 2016-17 या असेसमेंट ईयर 2017-18 के लिए नहीं लिया जाएगा।

बढ़ी हुई फीस एक अप्रैल, 2018 से लागू होगी

यह बढ़ी हुई फीस एक अप्रैल, 2018 से लागू होगी। इनकम रिटर्न फाइलिंग तय समय से पहले सुनिश्चित करने के लिए बजट में आयकर एक्ट के तहत एक नया सेक्शन 234F जोड़ने का प्रस्ताव रखा गया था।

फीस का प्रस्तावित स्ट्रक्चर-
• अगर रिटर्न तय तारीख के बाद या 31 दिसंबर को या उससे पहले फाइल किया जाता है तो 5000 रुपये का जुर्माना लिया जाएगा।
• 10,000 रुपये का जुर्माना, ऊपर बताई गई स्थिति के अलावा सभी में लागू होगा। हालांकि अगर कुल आय 5 लाख रुपये से कम है तो फीस 1000 रुपये से ज्यादा नहीं होगी।

 

एनसीडीईएक्स ने फिर से शुरू किया चना वायदा

0

मुंबई। राष्ट्रीय कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (एनसीडीईएक्स) ने आज चना वायदा में व्यापार शुरू करने की घोषणा की। यह अब 12 लाख छोटे और मध्यम किसानों को मदद करेगा, जो कि चना को उचित कीमतों और प्रसंस्करण मूल्य श्रृंखला प्राप्त करने के लिए मूल्य जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

देश के अधिकांश हिस्सों में एमएसपी के नीचे दालों की कीमतों के साथ, वायदा द्वारा प्रदान की जाने वाली बाजार संचालित कीमतों का समर्थन किसानों के लिए उपयोगी होगा।

एनसीडीईएक्स के एमडी और सीईओ समीर शाह ने कहा कि वायदा किसानों के लिए एक बहुत मजबूत, अच्छी तरह से विनियमित विपणन चैनल और चना वायदा केवल किसानों के लाखों लोगों के लिए अग्रिम मूल्य संकेत प्रदान करने में मदद करेगा ।

उन्होंने कहा कि राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश के 10,000 से अधिक किसानों ने दालों के साथ फ्यूचर्स पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए सरकार को निवेदन किया है। हम अपने किसान समुदाय को चना वायदा के शुभारंभ को समर्पित करते हैं

कीमतों से जूझना पड़ता है किसानों को
सीईओ समीर शाह ने कहा कि समूह वायदा अनुबंध का उपयोग कर रहे हैं, ताकि फसल के मौसम के दौरान कीमतों में गिरावट के हिसाब से बचा जा सके। अब तक, 47 एफपीओ के 43,000 से अधिक किसानों ने अपने उत्पाद को बचाव के लिए वायदा का इस्तेमाल किया है।

गंज बासौदा एक अतिरिक्त वितरण केंद्र
चना अनुबंध : बीकानेर के रूप में आधार केंद्र सितंबर 2017 के महीने में समाप्त हो रही के साथ अक्टूबर 2017 और नवंबर 2017 14 जुलाई, 2017 ही से व्यापार के लिए उपलब्ध होगा, गंज बासौदा एक अतिरिक्त वितरण केंद्र के रूप में शामिल किया गया है।

एयरटेल ने दिया बचा डेटा इस्तेमाल करने का विकल्प

नई दिल्ली। इन दिनों सभी टेलिकॉम कम्पनियां डेटा पर ग्राहकों को लुभावने ऑफर्स दे रही हैं। इस बीच एयरटेल अपने ग्राहकों को एक बड़ी सौगात देने जा रहा है।

एयरटेल ने कहा है कि अगर किसी पोस्टपेड ग्राहक का इंटरनेट डेटा किसी महीने में बचा रह जाता है तो वह उसे अगले महीने तक के लिए कैरी फॉरवर्ड कर सकेगा।  यह स्कीम सिर्फ पोस्टपेड ग्राहकों के लिए आई है। एयरटेल का यह खास ऑफर 1 अगस्त 2017 से शुरू होगा।

कितना डेटा कर सकते हैं कैरी फॉरवर्ड?
एयरटेल के अनुसार कंपनी के पोस्टपेड ग्राहक 200 जीबी तक का इंटरनेट डेटा अगले महीने में कैरी फॉरवर्ड कर सकते हैं। मसलन आपके पास 4 जीबी डेटा है। आपने 3 जीबी कन्ज्यूम कर लिया, लेकिन अगला बिलिंग साइकल शुरू होने की तारीख तक आपके पास 1 जीबी डेटा बचा रह गया, तो आपको अगले महीने 5 जीबी डेटा मिलेगा।

यानी, इस महीने का बचा 1 जीबी डेटा आप अगले महीने इस्तेमाल कर सकेंगे। आपका डेटा यूज़ेज कितना है यह जानने के लिए आप कस्टमर केयर पर फोन कर सकते हैं और माय एयरटेल ऐप से भी जान सकते हैं।

पावर डेटा यूजरों को होगा फायदा
कंपनी के इस ऑफर से उन लोगों को काफी फायदा होगा, जिनके पास डेटा की खपत कम-ज्यादा होती रहती है। एयरटेल का यह कदम कंपनी के नए डिजिटल इनोवेशन प्रोग्राम ‘प्रॉजेक्ट नेक्स्ट’ का ही एक हिस्सा है। इससे एयरटेल की कोशिश है कि वह अपने ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बना सके।

इस नए कदम के तहत कंपनी आने वाले 3 सालों के अंदर कुल 2000 करोड़ रुपयों का निवेश करेगी। इसके तहत कई डिजिटल पहल की जाएंगी, ताकि ग्राहकों का अनुभव पहले से बेहतर हो सके।

पुराने आभूषण बेचने पर लगेगा 3 प्रतिशत जीएसटी: अधिया

0

नयी दिल्ली। पुराने आभूषण अथवा सोना आदि बेचने पर अर्जति राशि पर तीन प्रतिशत जीएसटी लागू होगा।

राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हालांकि, अगर पुराने आभूषण बेचकर उस राशि से नये जेवरात खरीदे जाते हैं तो जीएसटी में से तीन प्रतिशत कर घटा दिया जाएगा।

अधिया ने जीएसटी मास्टर क्लास में कहा, मानिए मैं जौहरी हूं और कोई पुराने आभूषण बेचने आता है। यह सोना खरीदने जैसा ही है। आप बाद में इनपुट क्रेडिट टैक्स का दावा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर कोई जौहरी पुराने आभूषण खरीदता है तो वह रिवर्स शुल्क के रूप में तीन प्रतिशत जीएसटी वसूल करेगा। अगर एक लाख रुपये मूल्य के पुराने आभूषण बेचे जाते हैं तो जीएसटी के रूप में 3000 रुपए काट लिए जाएंगे।

लेकिन अगर पुराने आभूषण बेचने से मिले धन से नये जेवर खरीदे जाते हैं तो पुराने की बिक्री पर चुकाए गए कर को खरीदे गये गहनों के जीएसटी की गणना करते समय समयोजित कर दिया जाएगा।

हालांकि, अगर जौहरी को कोई पुराना आभूषण मरम्मत आदि के लिए दिया जाता है तो यह जाब वर्क होगा और इस पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगेगा।

अधिया ने कहा, लेकिन यदि मैं कहता हूं कि मेरे पुराने आभूषण लेकर उन्हें गला दीजिये और मुझे नया दे दीजिये, इसका मतलब हुआ कि व्यापारी एक पंजीकृत व्यक्ति है, ऐसे में यह पुराने आभूषण के तौर पर सोना खरीदने के समान है।

देश में एक जुलाई से जीएसटी लागू कर दिया गया। सोने की खरीद फरोख्त पर तीन प्रतिशत जीएसटी लगाया गया है, जबकि जॉब वर्क पर पांच प्रतिशत की दर से जीएसटी लागू होगा।

नेटफ्ल्क्सि से मूवी व टेलीविजन शो डाउनलोड करने पर कर के बारे में पूछे जाने पर अधिया ने कहा कि यह अमेरिकी कंपनी सेवा कर का भुगतान कर रही है।

इसके स्थान पर अब जीएसटी लगेगा। वेबसाइट अथवा ब्लॉग में विग्यापन देने के बारे में अधिया ने कहा कि यदि धन सेवायें देकर अर्जति किया गया है तो उस पर जीएसटी लगेगा।

 

 

कोटा में अब 15 तक बंद रखेंगे कपड़ा कारोबार, व्यापारियों का फैसला

कोटा। जीएसटी के विरोध में शहर में अब कपड़ा कारोबार 15 जुलाई तक बंद रहेगा। यह निर्णय बुधवार को व्यापारियों ने मीटिंग में लिया। कपड़ा व्यापारियों ने 5 जुलाई से कारोबार बंद रखा है। बुधवार को व्यापारियों ने पीएम के नाम पोस्टकार्ड लिखे। वहीं, स्टेशन पर कपड़ा का बाजार खुल गया। गुमानपुरा और चार खंभे के पास भी कुछ दुकानें खुली रहीं।

कपड़ा व्यापार संघर्ष समिति के संयोजक विजय गेरा और नरेश राजानी ने बताया कि बुधवार को क्रमिक अनशन पर हितेश जैन, लकी रामचंदानी अंकित जैन बैठे रहे। शाम को क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में मीटिंग की गई। इसमें करीब 250 से ज्यादा व्यापारी शामिल थे। वे सब जीएसटी को लेकर विरोध में दिखे।

मीटिंग में सबकी सहमति से यह निर्णय हुआ कि अब कपड़ा कारोबार 15 जुलाई तक बंद रखेंगे। कपड़ा व्यापारियों ने आंदोलन तीन दिन और बढ़ा दिया है। कपड़ा व्यापार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गिर्राज न्याती ने बताया कि आंदोलन आगे बढ़ाने में सभी व्यापारी एकजुट थे।

जहां भी बाजार खुले हैं। उनसे गुरुवार को बात करके दुकानें बंद कराई जाएंगी। बंद में भैरू गली, खाईरोड सहित अन्य बाजार वालों ने भी समर्थन दिया है। वहीं, लगातार बंद के बाद शास्त्री मार्केट, गुमानपुरा, स्टेशन सहित अन्य जगहों पर बाजार खुले। गुमानपुरा में शाम को 4 बजे बाद से दुकानें खुलने लगी।

व्यापारियों ने लिखे 500 पोस्टकार्ड
जीएसटीके विरोध में व्यापारियों ने बुधवार को प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखे। इसमें व्यापारियों ने कपड़े से जीएसटी हटाने की मांग की  है। 

बंद के विरोध में स्टेशन के व्यापारियों ने की मीटिंग
स्टेशनके साड़ी व्यापारी पीके आहूजा ने बताया कि बंद के विरोध में एक मीटिंग रखी गई। इसमें हरप्रीत चावला, महावीर प्रसाद जैन, रंजीत सिंह, भारत भूषण, आसन दास, उमेश और अनिल मौजूद थे। इसमें सब व्यापारियों ने एक राय होकर मार्केट खोलने का निर्णय लिया। इसके बाद बाजार खुले। आहूजा ने व्यापारी विरोध का अलग तरीका अपनाए, बंद रखना न्यायोचित नहीं है।

 

 

 

 

टाटा के छोटे कमर्शियल वाहनों की नई एक्सएल रेंज लॉन्च

कोटा। कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने आज अपने ऐस घराने के लिए वाहनों की बेहद सफल श्रेणी में छोटे कमर्शियल वाहनों की नई एक्सएल रेंज बाजार में उतारने की घोषणा की।

टाटा एस एक्सएल वाहन दो आकर्षक रंगों आर्कटिक व्हाइट और चिल मैटेलिक में और टाटा एस मैगा एक्सएल वाहन अर्बन ब्रॉन्ज और पोर्सलेन व्हाइट में उपलब्ध है। टाटा एस जिप एक्सएल को लॉन्च किया गया है। यह वाहन एस जिप एक्सएल पांच आकर्षक रंगों आर्कटिक व्हाइट, आइसी ब्लू, नियॉन रश, सनराइज ऑरेंज और रूबी रेड में उपलब्ध है।

खास तौर से डिजाइन और विकसित की गई एक्सएल रेंज के वाहन 15 प्रतिशत अधिक वजन ढोने की क्षमता रखते हैं और आखिरी मील तक माल परिवहन के सभी समाधान पेश करते हैं। आज सड़कों पर ऐस प्लेटफॉर्म वाले 20 लाख वाहनों के साथ टाटा मोटर्स इस श्रेणी में मार्केट लीडर है।

नई रेंज के बारे में टाटा मोटर्स लिमिटेड के सेल्स एवं मार्केटिंग प्रमुख आर टी वासन ने कहा, ”टाटा मोटर्स के छोटे कमर्शियल वाहनों की श्रेणी में मार्केट लीडर होने के नाते ग्राहकों की जरूरतों का बहुत अच्छे से पता है और नई एक्सएल रेंज ग्राहकों के बारे में हमारी इसी गहरी समझ का नतीजा है।

बीएस-ग्रेड मानकों पर खरी उतरने वाली एससीवी की एक्सएल रेंज के साथ माल परिवहन के संपूर्ण समाधान है। इस वाहन को लास्ट माइल कार्गो मूवमेंट के लिहाज से जरूरी सभी प्रकार के कार्यों के मुताबिक डिजाइन किया गया है और इसके चलते यह इस वर्ग में ऑल-राउंडर साबित होगा और ऑपरेटरों को अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद पहुंचाएगा।

 

सरकारी स्कूलों के लिए आॅनलाइन फंडिंग कराएगी राजस्थान सरकार

जयपुर। राजस्थान सरकार यहां के सरकारी स्कूलों के लिए अब आॅनलाइन भी पैसा जुटाएगी। इसके लिए ज्ञान संकल्प पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल पर दानदाता मुख्यमंत्री विद्या दान कोष में दान दे सकेंगे।

राजस्थान में सरकारी स्कूलों के लिए संसाधन जुटाने के मामले में अब राजस्थान सरकार अब आम जनता का रूख कर रही है। इसके लिए कुछ दिन पहले स्कूलों में दानपेटियां रखने का आदेश जारी किया गया था। अब एक कदम आगे बढ़ाते हुए आॅनलाइन फंडिंग का इंतजाम भी किया जा रहा है।

इसके लिए बनाए जा रहे ज्ञान संकल्प पोर्टल की शुरूआत 5 अगस्त, 2017 को होगी। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि इस पोर्टल एवं कोष का मुख्य उद्देश्य राजकीय स्कूलों की मूलभूत आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं के अनुसार कार्पोरेट घरानों, भामाशाहों, संस्थाओं औरर क्राउड फंडिंग के माध्यम से आवश्यक धनराशि का संग्रहण व प्रबंधन करना है।

इस माध्यम से प्राप्त राशि से स्कूलों के विकास के लिए काम किया जाएगा।इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भामाशाह और औद्योगिक घराने कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसेबिलिटी (सीएसआर) के तहत जुड़कर सीधे राजस्थान सरकार को शिक्षा में किए जा रहे नवाचारों एवं आधारभूत सुविधाओं को बढ़ाने में अपना सहयोग दे सकेंगे, प्रदेश के स्कूलों को गोद ले सकेंगे।

ज्ञातव्य है कि राजस्थान में लम्बे समय से भामाशाह सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाता है। इसके तहत सरकारी स्कूलों को आर्थिक सहयोग देने वाले बढ़े दानदाताओं को प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाता है।

सेंसेक्स चढ़कर 31804.82 के उच्चतम स्तर पर

मुंबई। निवेशकों ने कंपनियों के बेहतर नतीजों की उम्मीद में चुनिंदा शेयरों में लिवाली की। इसके चलते दलाल स्ट्रीट में बुधवार को लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही।

इस दिन बंबई शेयर बाजाInvestorर (बीएसई) का सेंसेक्स 57.73 अंक की बढ़त के साथ 31804.82 अंक की नई ऊंचाई पर बंद हुआ। बीते दो सत्रों के दौरान भी यह संवेदी सूचकांक 386.45 अंक उछला था।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी 30.05 अंक चढ़कर 9800 के मनोवैज्ञानिक आंकड़े के पार चला गया। इस दिन यह 9816.10 अंक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।

कंपनियों के तिमाही वित्तीय नतीजों के एलान का आगाज इसी हफ्ते से होगा। निवेशकों को जून में समाप्त इस तिमाही के दौरान इंडिया इंक के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

इसके चलते उन्होंने खरीदारी जारी रखी। यह दीगर है कि शाम को खुदरा महंगाई और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े आने से पहले उन्होंने सतर्कता दिखाई, अन्यथा बाजार और भी ज्यादा तेजी के साथ बंद होता।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इस दिन 31813.24 अंक पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 31865.69 और नीचे में 31731.43 अंक के दायरे में झूलता रहा।

जहां तक बीएसई के अन्य सूचकांकों को सवाल है तो ऑयल एंड गैस में सबसे ज्यादा 1.54 फीसद की तेजी आई। पीएसयू, बैंकिंग और पावर कंपनियों के शेयरों को भी लिवाली का ज्यादा लाभ मिला। सेंसेक्स की तीस कंपनियों में 18 के शेयर चढ़े, जबकि 12 नीचे आए।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने नौ साल का ऊंचा स्तर छुआ
इस दिन उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में एक फीसद से ज्यादा की तेजी आई। इसके चलते बीएसई में यह शेयर नौ साल के ऊंचे स्तर 1510.50 रुपये पर बंद हुआ।

इससे कंपनी का बाजार पूंजीकरण यानी मार्केट कैपिटाइजेशन करीब पांच हजार करोड़ रुपये बढ़कर 4,91,149 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह एक समय यह 1524.50 अंक को छू गया। कंपनी की सहयोगी जियो के अपने डाटा प्लान की दरें महंगी करने के बाद निवेशकों ने इसके शेयरों में दिलचस्पी दिखाई।

एसबीआई ने एक हजार तक के IMPS पर शुल्‍क हटाया

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े कर्जदाता बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने 1,000 रुपये तक के आईएमपीएस (तत्काल भुगतान सेवा) हस्तांतरण पर शुल्क समाप्त कर दिया है। एसबीआई ने यह फैसला छोटे डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से उठाया है।

अभी तक कितना चार्ज:
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अभी तक 1,000 रुपये तक के आईएमपीएस लेनदेन पर देय सेवा कर समेत 5 रुपए का शुल्क वसूल रहा था। आपको बता दें कि आईएमपीएस एक त्वरित इंटरबैंक इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर सेवा है, जिसका इस्तेमाल मोबाइल फोन और इंटरनेट बैंकिंग से किया जा सकता है।

जीएसटी के बाद संशोधित आईएमपीएस ट्रांसफर चार्ज के बारे में जानकारी देते हुए बैंक ने बताया, “छोटी रकम के लेन-देन को प्रोत्साहित करने के इरादे से एसबीआई ने 1000 रुपए तक के आईएमपीएस लेनदेन पर वसूले जाने वाले शुल्क को हटाने का फैसला किया है।”

 वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू होने के बाद वित्तीय लेनदेन पर 18% की दर से जीएसटी लगाया जाना प्रस्तावित किया गया है। अब 1,000 रुपये तक के आईएमपीएस हस्तांतरण पर शुल्क माफ होगा जबकि 1,000-1,00,000 रुपये के लेनदेन पर 5 रुपये और 1,00,000 रुपये-2,00,000 रुपये पर 15 रुपये शुल्क देय होगा।

डालर के मुकाबले रुपया पांच पैसे सुधरा

मुंबई। बैंकों और निर्यातकों की ताजा डॉलर बिकवाली से रुपया आज पांच पैसे सुधार के साथ 64.54 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।विदेशों में डॉलर के कमजोर होने से रुपये में सुधार को मदद मिली।

कल रुपये में छह पैसे की गिरावट आई थी। बाजार सूत्रों ने कहा कि स्थानीय शेयर बाजार में तेजड़िया दौर के साथ पूंजी के भारी प्रवाह से रुपये की धारणा मजबूत हो गई।

बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज 58 अंक की तेजी के साथ नयी उंचाई 31,804.82 अंक पर बंद हुआ। अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया कल 64.59 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रुपया 64.51 रुपये प्रति डॉलर पर तेजी का रुख लिए खुला जो स्थानीय शेयर बाजार में शनदार तेजी के बावजूद खुदरा मुद्रास्फीति और आईआईपी के आंकड़ें आने से पहले कारोबार के दौरान 64.48 से 64.58 रुपये प्रति डॉलर के सीमित दायरे में रहा।

 अंत में यह पांच पैसे अथवा 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 64.54 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक ने आज के कारोबार के लिए संदर्भ दर 64.4969 रुपये प्रति डॉलर और 73.9715 रुपये प्रति यूरो निर्धारित किया।