कोटा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने अहमदाबाद–पटना स्पेशल ट्रेन (गाड़ी सं. 09447/09448) के परिचालन में एक अतिरिक्त फेरा स्वीकृत किया है। यह विशेष ट्रेन कोटा मंडल के कोटा स्टेशन सहित मार्ग के प्रमुख स्टेशनों पर पूर्व निर्धारित ठहराव के साथ संचालित होगी।
गाड़ी सं. 09447 अहमदाबाद–पटना स्पेशल 8 जुलाई को शाम 19:25 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन प्रातः 03:50 बजे कोटा पहुंचेगी तथा उसी दिन रात्रि 00:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी सं. 09448 पटना–अहमदाबाद स्पेशल 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को रात्रि 22:30 बजे पटना जंक्शन से प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन शाम 16:35 बजे कोटा पहुंचेगी तथा उसके बाद मध्यरात्रि 02:20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में छायापुरी, रतलाम, कोटा, आगरा फोर्ट, कानपुर सेंट्रल तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

