Stock Market: सेंसेक्स 262 अंक चढ़कर 77764 पर और निफ्टी 24270 के पार बंद

0
7

नई दिल्ली। Stock Market Closed Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 262.79 अंक चढ़कर 77,763.91 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 95.15 अंक की बढ़त के साथ 24,270.85 के स्तर पर पहुंच गया। आज के कारोबार में आईटी, रियल्टी, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को मजबूती मिली।

पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 600 अंक से अधिक तेजी आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 24,300 अंक के पार पहुंचा। अंत में सेंसेक्स 261.79 अंक यानी 0.34% तेजी के साथ 77,763.91 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी भी 95.15 अंक यानी 0.39% ऊपर 24,270.85 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर तेजी के साथ खुले। एचसीएल टेक में सबसे ज्यादा 4.73 फीसदी तेजी रही। इसके अलावा टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व में भी उल्लेखीय तेजी देखने को मिली।

दूसरी ओर, महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर करीब 1 फीसदी गिरावट के साथ खुला। इसके अलावा एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, इंडिगो, पावरग्रिड और एसबीआई के शेयरों में गिरावट रही।

निफ्टी-50 में एचसीएल टेक, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट और अपोलो हॉस्पिटल्स सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर रहे। वहीं, व्यापक बाजार की बात करें तो निफ्टी मिडकैप 0.19% फिसल गया, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 0.04% की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।

सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी रियल्टी सबसे ज्यादा चढ़ा। इसके अलावा आईटी, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। दूसरी ओर पीएसयू बैंक सेक्टर सबसे ज्यादा कमजोरी दिखाने वाला रहा।