बीकानेर में होने वाले अधिवेशन की तैयारी को लेकर होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के सचिव रणविजय सिंह ने किया हाड़ोती का दौरा
कोटा। होटल फेडरेशन आफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अशोक माहेश्वरी महासचिव संदीप पाडिया ने बताया कि आने वाले पर्यटक सीजन की तैयारियों को लेकर होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के सचिव रणविजय सिंह ने हाड़ोती का दौरा करके एक विशेष कार्य योजना बनाई, ताकि हाड़ोती में ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को लाया जा सके ।
होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के सचिव रणविजय सिंह ने कहा कि राजस्थान में मानसून एवं सर्दियों में भारी मात्रा में देसी-विदेशी पर्यटक आते हैं। हमारा उद्देश्य है कि अगस्त माह में आने वाले पर्यटकों को हाड़ोती भ्रमण के लिए भेजा जाएगा। साथ ही फेम टूर के माध्यम से देश के अन्य राज्यों के टूर ऑपरेटरों को भी कोटा में भेजा जाएगा।
इसके लिए छोटे-छोटे टूर ऑपरेटर्स के समूह को अगस्त के प्रथम सप्ताह में ही कोटा लाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि 11 जुलाई को बीकानेर में होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं राजस्थान की उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी मुख्य अतिथि होगी।
इस अधिवेशन में कोटा संभाग सहित पूरे संभागों के फेडरेशन के पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इस अधिवेशन में कोटा हाड़ोती ट्रैवल मार्ट-2 के आयोजन पर भी विशेष चर्चा की जाएगी। साथ ही राज्य में पर्यटन को किस तरह से एक दूसरे संभाग में ले जाया जाए उस पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी ।
होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने बताया कि आगामी जनवरी 2027 में कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट-2 की कार्य योजना को लेकर प्रदेश सचिव रणवीर सिंह से विस्तार चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बीकानेर में होने वाले अधिवेशन में कोटा संभाग की एक टीम भाग लेगी एवं हाड़ोती के पर्यटन विकास को लेकर अपना पक्ष रखेगी।
माहेश्वरी ने कहा कि होटल फेडरेशन के सचिव रणविजय सिंह के साथ होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष नदीम अंसारी एवं सचिव कोशल बंसल के राज्य के होटल रिसोर्ट क्षेत्र में निवेश करने वाले एवं कोटा में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश करने लिए हाड़ोती के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करवाया। उन्हें आश्वस्त किया कि पर्यटन के क्षेत्र में निवेश करने वालों को होटल फेडरेशन आफ राजस्थान कोटा डिवीजन की तरफ से भरपूर सहयोग मिलेगा ।
इस अवसर पर कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन सलाहकार बोर्ड के निदेशक गणपत लाल शर्मा एवं होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के तकनीकी सलाहकार भुवनेश लाहोटी ने होटल फेडरेशन आफ राजस्थान के सचिव रणविजय सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि हाड़ोती में बेहतरीन पर्यटन स्थल है।
उन्होंने होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान द्वारा हाड़ोती के पर्यटन स्थलों का प्रचार प्रसार प्रमोशन एवं कोटा में कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट के आयोजन में सहयोग करने के लिए उनका हार्दिक आभार किया। उन्होंने कहा कि कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी एवं उनकी टीम के प्रयास से आने वाले समय में हाड़ोती पर्यटन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराएगी।

