Saturday, July 18, 2026
Home Blog Page 4906

सुस्त मांग से सोना सस्ता, चांदी में सुधार, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/कोटा । बुधवार के कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 32,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से सुस्त मांग के कारण कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

हालांकि सोने के उलट चांदी की कीमत में 20 रुपये का सुधार देखने को मिला है। इस सुधार के साथ चांदी 38,420 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। ट्रेडर्स का कहना है कि इक्विटी मार्केट में आई तेजी ने सोने को सेफ हैवन की अपील को कम करने का काम किया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क में सोना आज 1,293.18 डॉलर प्रति औंस और चांदी 15.19 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुई है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 32,750 रुपये प्रति 10 ग्राम और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 120 रुपये की गिरावट के साथ 32,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है।

हालांकि गिन्नी के भाव 26,400 रुपये प्रति 8 ग्राम पीस पर बरकरार रहे हैं। वहीं तैयार चांदी का भाव 20 रुपये के उछाल के साथ 38,420 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक आधारित डिलीवरी 28 रुपये कम होकर 37,420 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। चांदी के सिक्कों का बाव 80,000 रुपये लिवाल और 81000 रुपये प्रति 100 पीस बिकवाल पर बरकरार रहे हैं।

कोटा सर्राफा
चांदी 38200 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32550रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 37970 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 32710रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38150 रुपये प्रति तोला।

फिल्म सितारों की मस्ती के बीच ‘कलंक’ का ट्रेलर लॉन्च

मुंबई। संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, अलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म कलंक का पिछले दिनों टीज़र जारी किया गया था जिसे कुछ ही घंटे में करोड़ों लोगों ने देखाl आज फिल्म का ट्रेलर मुंबई में जारी किया जा चुका है, जहां फिल्म की स्टारकास्ट मौजूद है।

लॉन्च के मौके पर जब नाजायज़ रिश्तों की बात का सवाल उठा तो वरुण ने कहा कि जिस तरह से फिल्म में दिखाया गया है तो उस बारे में आदित्य रॉय कपूर ज़्यादा अच्छी तरह बता सकते हैंl इस बात पर जमकर हंसी ठिठोली हुई l इस मौके पर वरुण धवन ने कहा कि उन्होंने कभी भी इस रोल के लिए शाहरुख़ खान से संपर्क नहीं किया था लेकिन वो जानते थे कि मैं ऐसा कर रहा हूं l उन्हें फिल्म का टीज़र अच्छा लगा था और बधाई भी दी l

वरुण धवन और आलिया भट्ट ने एक दूसरे के साथ बाकी कास्ट को इंट्रोड्यूस करवाया है। सोनाक्षी को आलिया ने इंट्रोड्यूस करवाया। इस मौके पर सोनाक्षी ने कहा कि, मैं स्पीचलेस हूं कि आपने मुझे इंट्रोड्यूस करवाया।आगे सोनाक्षी ने बताया कि, अभिषेक ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आने से मना कर दिया क्योंकि उन्होंने कहा कि, जब मैं कुछ बोलूंगा ही नहीं तो यहां आकर क्या करूंगा।

वरुण धवन ने कहा कि, अभिषेक मिक्सिंग में बिजी हैं। मैं कुणाल खेमू का फिल्म राजा हिंदुस्तानी के समय से फैन रहा हूं। आगे वरुण ने कहा कि, मैंने रणबीर और रणवीर को कहा था कि एक दिन वरुण के पास तुम्हारे साथ काम करने के लिए तारीख नहीं होगी। फिल्म का टीज़र 12 मार्च को रिलीज़ किया गया था और 72 घंटे में इसे 31786358 बार यू-ट्यूब पर देखा गया था l

यह फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब 17 अप्रैल को रिलीज़ होगी। महावीर जयंती और गुड फ्राइडे की छुट्टी के कारण ऐसा किया गया है l बता दें कि करण जौहर के पिता यश जौहर ने लगभग 15 साल पहले इस फिल्म की परिकल्पना की थी, जिसे अब जाकर करण जौहर फिल्म का रूप दे रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक बर्मन ने किया हैl

कलंक की कहानी 1945 के आसपास की है l इस दौरान अपने सम्मान और रुतबे के लिए जंग भी हुई और अमर प्रेम भी l ये कलंक उसी प्यार और अहंकार के जलते दीये की उजली कहानी हैl फिल्म की कहानी राजा-रजवाड़ों और उनकी रियासतों की है l करण जौहर ने उसे भव्यता का जामा पहनाया है l उनकी कहानी में हमेशा प्यार होता है और वो यहां भी है लेकिन रिश्तों के कांफिक्ट्स भी हैं l ‘

कुछ रिश्ते कर्जों की तरह होते हैं जिन्हें निभाना नहीं झुकाना पडा है ‘, जैसे डायलॉग आपको फिल्म की कहानी समझने में आसान बना सकते हैं – फिल्म में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त 20 वर्षों के बाद एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैंl उनके साथ सितारों की इस भीड़ में कियारा आडवाणी और कुणाल खेमू भी हैं l

कमजोर मॉनसून के अनुमान से सेंसेक्स 180 और निफ्टी 69 अंक फिसला

नई दिल्ली। शेयर मार्केट में आज तीन दिनों के बाद गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स रिकार्ड ऊंचाई से 180 अंक गिरकर 39,270 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 69 अंक की गिरावट के साथ 11,644 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी ने दिन के शुरुआती कारोबार में 11761 के आंकड़े के साथ अपने अब तक के सबसे अच्छी स्थिति में पहुंच गया था।

शेयर मार्केट के गिरने में मौसम को एक अहम वजह माना जा रहा है। दरअसल एक प्राइवेट मौसम एजेंसी Skymet की संभावना जाहिर किया कि इस साल औसत से कम बारिश हो सकती है। ऐसे में इनवेस्टर्स ने मार्केट से पैसा निकालना शुरू कर दिया।

शेयर मार्केट के जानकारों के मुताबिक विदेश लिक्विडिटी के भारतीय मार्केट में आने और भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से रेट कट की संभावनाओं के चलते मार्केट में स्टैबिलिटी रही।

टॉप गेनर और टॉप लूजर
टाटा मोटर्स, इंडस बैंक, एचडीएफसी ट्विन, पावरग्रिड, कोटक बैंक, टाटा स्टील, भारतीय एयरटेल, यस बैंक, महिंद्रा एडं महिंद्रा, मारुति, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और आरआईएल आज के टॉप गेनर रहे। वही दूसरी तरफ Infosys, HUL, Coal India, L&T and Sun Pharma जैसे शेयर टॉप लूजर रहे।

कलंक के ट्रेलर लॉन्च पर दिखेगा फिल्म का एक और नया चेहरा

करण जौहर की अगली फिल्म ‘कलंक’ के कैरक्टर पोस्टर और टीज़र के बाद अब मेकर्स आज इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने जा रहे हैं। फिल्म के टीज़र के बाद से ही दर्शकों को इस फिल्म के ट्रेलर का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के ट्रेलर के साथ ही मेकर्स इस फिल्म के एक नए कास्ट मेंबर का परिचय कराने वाले हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रेलर लॉन्च के दौरान मेकर्स एक रहस्यमय किरदार से सबका परिचय करना वाले हैं। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और वरुण झवन ने यह जानकारी अपने फैन्स को दी है। जहां फिल्म में पहले से ही इतनी बड़ी स्टार कास्ट है, वहां इस नए मेंबर को लेकर फैन्स में काफी उत्साह है।

बता दें कि शुरुआत में करण जौहर ने अपनी इस फिल्म के सभी किरदारों का अलग-अलग परिचय सोशल मीडिया के जरिए दिया था। इस फिल्म के टीज़र से ठीक पहले फिल्म के किरदारों की कुछ नई तस्वीरें जारी की गई थीं।

फिल्म अपनी शानदार स्टार कास्ट की वजह से भी काफी चर्चा में है, जिसमें वरुण धवन के साथ एक बार फिर आलिया नजर आएंगी। इस फिल्म में लंबे समय बाद माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की जोड़ी भी आप देख सकेंगे। इनके अलावा सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी इस फिल्म में नजर आ रहे हैं।

1940 के बैकग्राउंड पर बनी इस पीरियड ड्रामा फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं अभिषेक वर्मन। आपको याद होगा कि यह वही फिल्म है, जिसमें ऐक्टिंग के लिए ऐक्ट्रेस श्रीदेवी तैयार हो गई थीं और इसके कुछ समय बाद ही उनके निधन की खबर आई। इस फिल्म में श्रीदेवी के उसी रोल में नजर आ रही हैं माधुरी दीक्षित।

iPhone 7 होगा Made in India, बेंगलुरु में शुरू हुई मैन्युफैक्चरिंग

नई दिल्ली।Apple कंपनी ने भारत में iPhone 7 मॉडल की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है। इस फोन की असेंबलिंग बेंगलुरु के सप्लायर Wistron की फैसेलिटी में शुरू किया है। इस फैसेलिटी में iPhone SE और iPhone 6s का निर्माण पहले से ही हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple ने अपने एक बयान में कहा है कि उसे लोकल स्तर पर भारत में iPhone 7 बनाने पर गर्व है और वह भारत में लंबे समय तक इस पर काम करना चाहता है।

इसके साथ ही ताइवान कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Wistron बेंगलुरु में iPhone SE और 6s मॉडल तैयार करता है। Wistron को हाल में मैन्युफैक्चरिंग को विस्तार देने के लिए सरकार से हाल में 5,000 करोड़ रुपए के इनवेस्टमेंट प्रपोजल की मंजूरी मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि भारत में मार्च की शुरुआत से ही iPhone 7 को बनाने की शुरुआत की जा चुकी है।

इंपोर्ट ड्यूटी में छूट
फिलहाल भारत में बनने वाली इस डिवाइस की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद यही है कि इसकी कीमत में किसी भी तरह की कटौती नहीं की जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस मार्जिन का इस्तेमाल सेल्स और मार्केटिंग पर करेगी। कंपनी को भारत में iPhone 7 बनाने की कॉस्ट कम पड़ेगी क्योंकि सरकार ने मेक इन इंडिया के तहत ड्यूटी में छूट दी है। इस तरह बाहर से डिवाइस को इंपोर्ट करने के साथ ही कंपनी अगर इस फ़ोन की बुकिंग करती है, तो उसे काफी फायदा होगा।

शाओमी रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो की सेल आज, मिलेंगे ऑफर

नई दिल्ली। शाओमी रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 Pro स्मार्टफोन खरीदने का आज बेहतरीन मौका है। शाओमी आज अपने इन दोनों लेटेस्ट स्मार्टफोन को दोपहर 12 बजे से Flipkart, Mi.com और Mi होम स्टोर से उपलब्ध कराने वाली है। दोनों स्मार्टफोन को फरवरी में लॉन्च किया गया था और इनकी पहली सेल मार्च में आयोजित की गई थी। रेडमी नोट 7 अपने फीचर्स की बदौलत यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। पहली सेल के दौरान इस फोन के 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स की सेल हुई थी।

मिलेंगे ये ऑफर
रेडमी नोट 7 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। इस कीमत में फोन का 3जीबी रैम+32जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट खरीदा जा सकता है। वहीं इसके 6जीबी रैम+64जीबी स्टोरेज वाले टॉप-एंड वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है।

बात अगर रेडमी नोट 7 प्रो की करें को इसका 4जीबी रैम+64जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरियंट 13,999 रुपये और 6जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरियंट 16,999 रुपये में आता है। फोन को आज सेल में खरीदने पर ग्राहकों का कई आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं।

12 बजे शुरू होने वाली सेल में इन दोनों फोन को खरीदने पर ग्राहकों को 1120GB तक का हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा फ्री दिया जाएगा। इसके साथ ही यूजर्स को एयरटेल की तरफ से अनलिमिटेड कॉलिंग और Airtel Thanks बेनिफिट दिए जाएंगे। वहीं Reliance Jio के सब्सक्राइबर्स अगर इस फोन को खरीदते हैं तो उन्हें अपने जियो नंबर को 198 रुपये से रिचार्ज करने पर डबल डेटा बेनिफिट मिलेगा।

रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो के स्पेसिफिकेशन
ऐंड्रॉयड पाई पर बेस्ड MIUI 10 पर चलने वाले रेडमी नोट 7 में 6.3 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है। 3 जीबी और 4जीबी रैम ञप्शन के साथ आने वाले इस फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। फटॉग्रफी की अगर बात करें तो तो रेडमी नोट 7 के रियर में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

दूसरी तरफ बात अगर रेडमी नोट 7 प्रो के स्पेसिफिकेशन की करें तो इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसके बैक में मौजूद 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर। कम कीमत में इतना बेहतरीन कैमरा उपलब्ध कराने वाला यह इकलौता स्मार्टफोन है। 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के अलावा इस फोन के रियर में 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी निलेगा।

फटॉग्रफी का शौक रखने वालों के लिए यह एक बेस्ट फोन साबित हो सकता है। सेल्फी के लिए इसमें भी रेडमी नोट 7 की ही तरह 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 4जीबी रैम और 6जीबी रैम ऑप्शन के साथ आने वाले इस फोन में ऑक्टा-कोर 675 एसओसी प्रोसेसर दिया गया है।

तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 110 अंक तो निफ्टी 22 अंक उछला

मुंबई। कारोबारी सत्र के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। बीएसई के 31 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 110.40 अंकों (0.28%) की तेजी के साथ 39,167.05 पर खुला।

वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 22.10 अंकों (0.19%) के उछाल के साथ 11,735.30 पर खुला।सुबह 9.21 बजे बीएसई 168.18 अंकों (0.43%) की तेजी के साथ 39,224.83 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई 34.25 अंकों (0.29%) के उछाल के साथ 11,747.45 पर कारोबार कर रहा था।

इन शेयरों में रही तेजी
शुरुआती कारोबार में बीएसई पर टाटा स्टील के शेयर में 1.66 फीसदी, एचडीएफसी में 1.43 फीसदी, यस बैंक में 1.25 फीसदी, वेदांता लिमिटेड में 1.17 फीसदी और पावरग्रिड के शेयर में 1.13 फीसदी की तेजी देखी गई। एनएसई पर इंडियाबुल हाउजिंग फाइनैंस के शेयर में 3.05 फीसदी, टाटा स्टील में 1.71 फीसदी, जेएसडब्ल्यू स्टील में 1.45 फीसदी, भारती एयरटेल में 1.42 फीसदी और टाइटन के शेयर में 1.31 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

इनमें रही गिरावट
बीएसई पर इन्फोसिस के शेयर में 0.74 फीसदी, टाटा मोटर्स डीवीआर में 0.71 फीसदी, हिंदुस्तान लीवर में 0.51 फीसदी, कोल इंडिया में 0.42 फीसदी और टीसीएस के शेयर में 0.31 फीसदी की गिरावट देखी गई। एनएसई पर आयशर मोटर्स के शेयर में 1.30 फीसदी, इन्फोसिस में 1.05 फीसदी, टेक महिंद्रा में 1.02 फीसदी, बीपीसीएल में 1.00 फीसदी और ब्रिटानिया के शेयर में 0.64 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Happy Birthday: जयप्रदा को इन महंगी कार और घर का है शौक

नई दिल्ली। जयप्रदा आज यानि 3 अप्रैल 2019 को अपना 57वां जन्मदिन मनाएंगी। उनका 1962 को आंध्र प्रदेश में जन्म हुआ। जयाप्रदा ने अपने फिल्मी करियर में 200 से भी ज्यादा फिल्में की हैं। उनके फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म ‘भूमिकोसम’ से हुई थी। इस फिल्म के लिए जयाप्रदा को केवल 10 रुपए मिले थे। हालांकि अब वो 22 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालिक हैं।

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक जया प्रदा को महंगी कार और घर का शौक है। उनके पास मर्सिडीज बेंज, आउटलेंटर (Outlender), Ford Endeavor, Ford Ikon और Xylo Mahindra जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। इनकी कुल कीमत 34 लाख रुपए बताई गई है।जया प्रदा इस बार के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की रामपुर की लोकसभा सीट से समाजवादी पार्ट के कद्दावर नेता आजम खान को चुनौती देंगी।

संपत्ति के मामले में आजम खान जया प्रदा के आगे नहीं टिकते हैं। जया प्रदा के पास 9 करोड़ रुपए के 5 आवासीय भवन हैं, जो मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद में हैं। मतलब आजम खान की कुल संपत्ति 3.13 करोड़ रुपए से तीन गुना महंगे घर में जया प्रदा रहती हैं।

शादी से हुआ विवाद
जया ने साल 1986 में फिल्म निर्माता श्रीकांत नाहटा से शादी कर ली। जयाप्रदा श्रीकांत की दूसरी पत्नी थीं। श्रीकांत और जयाप्रदा की शादी से काफी विवाद भी खड़ा हुआ, क्योंकि श्रीकांत ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही जयाप्रदा से शादी की थी। साथ ही जयाप्रदा से शादी के बाद श्रीकांत से उनकी पहली पत्नी को बच्चे हुए।

बदलती रहीं राजनीतिक दल
जया प्रदा ने 1994 में दक्षिण राज्य आंध्र प्रदेश की तेलुगू देशम पार्टी से राजनीति में कदम रखा। इसके बाद जया समाजवादी पार्टी को चुना। साल 2004 में हुए लोकसभा चुनाव में जयाप्रदा ने उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से चुनाव लड़ा और जीत गईं। हालांकि मार्च 2014 में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी का दामन थामा। वहीं इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा में शामिल हो गई।

MG Hector होगी भारत में लॉन्च होने वाली पहली ‘इंटरनेट कार’

नई दिल्ली। ब्रिटेन की कार कंपनी MG Motor ने मंगलवार को भारत में अपनी पहली SUV MG Hector के फीचर्स से पर्दा उठाया। कंपनी का दावा है कि यह भारत में पहली ऐसी कार होगी, जो इंटरनेट से जुड़ी है। MG Hector जून में भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएगी। एमजी मोटर ने बताया कि उसने इस कनेक्टेड कार (इंटरनेट से जुड़ी) को ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ मिलकर विकसित किया है।

एमजी मोटर ने बताया कि इस एसयूवी में कंपनी ने ‘iSMART नेक्स्ट-जेनरेशन’ टेक्नोलॉजी दी है, जिसकी मदद से यह इंटरनेट से जुड़ी कई तरह की सेवाएं देने में सक्षम कार है। इसे विकसित करने के लिए उसने माइक्रोसॉफ्ट, अडोबी, अनलिमिट, सैप, सिस्को, गाना, टॉमटॉम और नुएंस जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी की है। आईस्मार्ट नेक्स्ट जेनरेशन सिस्टम को आईस्मार्ट मोबाइल ऐप से भी चलाया जा सकता है।

इस कार में आईस्मार्ट नेक्स्ट जेनरेशन से जुड़ी एक स्क्रीन है, जो वर्टिकल इंटरफेस के साथ डिजाइन की गई है। यह इंटरफेस ड्राइवर को केवल स्क्रीन टच करने या वॉयस कमांड से पूरी कार को कंट्रोल करने में सक्षम बनाता है। इसके अलावा इसमें एंटरटेनमेंट के लिए भी पर्याप्त कॉन्टेंट है। नेटवर्क से जोड़े रखने के लिए इस एसयूवी में एक M2M सिम है। एमजी हेक्टर 5G के लिए तैयार किए गए इंटरनेट प्रोटोकॉल वर्जन6 (IPV6) से लैस है।

कंपनी के इंडियन ऑपरेशन्स के प्रेजिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव चाबा ने कहा, ‘कार के साथ इंटरनेट का इंटीग्रेशन कई तरह की सुविधाएं देता है, जो भारत में एमजी के ग्राहकों के लिए एक शानदार अनुभव सुनिश्चित कर सकता है। एक एम्बेडेड सिम कार्ड और ओटीए के साथ एमजी हेक्टर बेहतरीन ड्राइविंग का अनुभव देगी। इसके अलावा भारत में 5G नेटवर्क आने पर एमजी अपनी गाड़ियों में ड्राइविंग अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए लेटेस्ट फीचर्स जोड़ पाएगी।’