Infinix NOTE 60 Pro फोन दो नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

0
5

नई दिल्ली। Infinix ने भारतीय बाजार में अपने प्रीमियम स्मार्टफोन NOTE 60 Pro को दो नए रंगों के साथ पेश कर दिया है। कंपनी ने इस फोन के Mist Titanium और Frost Silver कलर वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

इन नए कलर्स को ग्राहकों को आकर्षित करना है जो प्रीमियम लुक और दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। कंपनी का कहना है कि इन दोनों कलर को मॉडर्न मेटालिक फिनिश के साथ तैयार किया गया है। इससे फोन को और ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश लुक मिलता है। नए कलर ऑप्शन के साथ भी फोन की शुरुआती कीमत 33,999 रुपए रखी गई है।

नए रंग पहले से उपलब्ध Solar Orange, Deep Ocean Blue और Mocha Brown वेरिएंट मौजूद हैं। डिजाइन के अलावा फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग, 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा और AI फीचर्स जैसे प्रीमियम स्पेसिफिकेशन मिलते हैं। कंपनी इस फोन के साथ कई लॉन्च ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

कीमत और लॉन्च ऑफर्स
Infinix NOTE 60 Pro के नए कलर वेरिएंट की शुरुआती कीमत 33,999 रुपए रखी गई है। ग्राहक इसे Flipkart और देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे।Infinix NOTE 60 Pro खरीदने वाले ग्राहकों के लिए कंपनी कई आकर्षक लॉन्च ऑफर्स भी लेकर आई है। फोन के साथ 3,999 रुपए कीमत का MagPower Speaker बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है। इसके अलावा यूजर्स को 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिसकी कीमत करीब 35,100 रुपए है। साथ ही 5TB Google Cloud Storage का फायदा भी दिया जाएगा, जिससे फोटो, वीडियो और जरूरी फाइलों को ऑनलाइन सुरक्षित रखा जा सकेगा। कंपनी एक साल का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट, चुनिंदा बैंक कार्ड पर कैशबैक ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI जैसी सुविधाएं भी दे रही है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
यह Infinix का पहला स्मार्टफोन है जिसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट बेहतर मल्टीटास्किंग, गेमिंग और AI प्रोसेसिंग के लिए तैयार किया गया है। फोन में 3D IceCore VC Cooling System भी मिलता है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग या भारी इस्तेमाल के दौरान फोन गर्म नहीं होगा है।

  • NOTE 60 Pro की सबसे खास बात इसका Active Matrix Display है। कैमरा मॉड्यूल के आसपास दिए गए 288 LED Pixels कॉल, मैसेज, चार्जिंग, मौसम की जानकारी और अन्य नोटिफिकेशन दिखाते हैं।
  • फोन में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। ऑडियो के लिए इसमें JBL-ट्यूनड डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।
  • फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। इसे चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा 30W वायरलेस चार्जिंग, रिवर्स चार्जिंग और AI आधारित चार्जिंग ऑप्टिमाइजेशन जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
  • फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP OIS (Optical Image Stabilization) प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है। कैमरा ऐप में AI एडिटिंग टूल्स, Live Photo और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जिससे यूजर्स बेहतर फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
  • फोन Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है। इसमें One-Tap AI Button, Folax Voice Assistant, AI Studio और कई AI आधारित स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इस फोन के लिए 3 साल Android OS अपडेट और 5 साल सिक्योरिटी अपडेट देने का भी वादा किया है।