Saturday, July 18, 2026
Home Blog Page 4907

48MP कैमरा और पंच होल डिस्प्ले जैसी खूबियों के साथ Nokia X71 लॉन्च

नई दिल्ली। एचएमडी ग्लोबल ने ताइवान में अपना नया स्मार्टफोन Nokia X71 लॉन्च कर दिया है। ट्रिपल रियर कैमरा और पंच-होल डिस्प्ले के साथ आने वाला यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। इसके अलावा फोन में 48 मेगापिक्सल कैमरा और 6.39 इंच डिस्प्ले जैसी कई खूबियां दी गई हैं। जानें फोन के सारे स्पेसिफिकेशन्स और कीमत…

ताइवान में Nokia X71 की कीमत TWD 11,990 (करीब 26,990 रुपये) है। फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। 10 अप्रैल से इसकी बिक्री भी शुरू हो जाएगी। जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि पंच-होल कटआउट के साथ आने वाला यह पहला नोकिया स्मार्टफोन है, पंच होल डिस्प्ले की वजह से ही फोन का स्क्रीन-टु-बॉडी रेशियो 93 पर्सेंट है।

फोन में 6.39 इंच का फुल HD+ प्योर डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:3:9 है। बात की जाए डिजाइन की तो X71 में सॉलिड मेटल फ्रेम के साथ 2.5D डबल साइडेड ग्लास दिया गया है। फोन का पावर बटन वाइट LED लाइट के साथ आता है, जो एक नोटिफिकेशन लाइट की तरह काम करेगा।

सिक्यॉरिटी के लिए फोन के बैक पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। HMD Global के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 660 AIE ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ ऐंड्रेनो 512 जीपीयू दिया गया है। Nokia X71 में 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

बात की जाए कैमरे की तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर 6P Zeiss लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल स्नैपर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसमें f/2.0 अपर्चर है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 4G VoLTE और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ऐंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस फोन में 3500mAh की नॉन-रिमूवबल बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है।

सैमसंग गैलेक्सी A30 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स

नई दिल्ली । दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी A30 का रेड कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इससे पहले इसे ब्लू और ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया था। अब भारत में गैलेक्सी A30 को रेड, ब्लू और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। इन कलर वेरिएंट्स के साथ गैलेक्सी A30 को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और Reliance Digital वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। इसकी कीमत 16,990 रुपये है।

फीचर्स की बात करें तो कलर वेरिएंट के अलावा सभी स्पेसिफिकेशन्स एक जैसे होंगे। हालांकि, फिलहाल यह पता नहीं पाया है कि गैलेक्सी A30 का रेड वेरिएंट ऑफलाइन उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं। इस फोन को Amazon से भी खरीदा जा सकता है।

गैलेक्सी A30 के फीचर्स:
इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस इनफिनिटी-यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080X2340 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। यह फोन Exynos 7885 चिपसेट के साथ आता है। यह उन यूजर्स के लिए सही है जो दिनभर में औसत परफॉर्मेंस चाहते हैं।

गैलेक्सी A30 को कंपनी के लेटेस्ट OneUI पर आधारति एंड्रॉइड 9 पाई के साथ पेश किया गया है। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसकी एक्सटर्नल मेमोरी को 512 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर f/1.7 है। वहीं, सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर f/2.2 है। इसकी रियर कैमरा क्वालिटी की बात करें तो अगर रोशनी अच्छी हो तो आपको एक अच्छी फोटो क्लिक कर सकते हैं। लेकिन ज्यादा जूम करने पर इसके पिक्सल फट जाते हैं।

लो लाइट में भी फोटो औसत से बेहतर ली जा सकती हैं लेकिन फोटोग्राफी लवर्स को यह फोन थोड़ा निराश कर सकता है। लेकिन हमारे हिसाब से इस प्राइस रेंज में यह कैमरा क्वालिटी अच्छी है। वहीं, फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें f/2.0 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फिक्सड फोक्स सेंसर दिया गया है। इस फोन से सेल्फी अच्छी आती हैं।

गैलेक्सी A30 और A50 की बात करें तो इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। औसत इस्तेमाल करने पर फोन एक दिन तक चल सकता है। तीनों ही फोन्स USB-C ports और 15W फास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं।

रियल्टी कंपनियां 10 मई तक चुन सकती हैं पुरानी GST दरें

0

नई दिल्ली। रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनियां इनपुट टैक्स क्रेडिट के साथ खुद को जीएसटी के पुराने ढांचे के तहत बनाए रखने के बारे में 10 मई तक संबंधित अधिकारियों को सूचना दे सकती हैं। यदि वे ऐसा नहीं करती हैं तो यह मान लिया जाएगा कि उन्होंने इस क्षेत्र के लिए जीएसटी का नया संशोधित ढांचा अपना लिया है।

जीएसटी काउंसिल ने रियल एस्टेट कंपनियों को इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) के साथ पुरानी 12 फीसद (सामान्य मकान) और आठ फीसद (किफायती मकान) की दर या फिर बिना इनपुट टैक्स क्रेडिट के सामान्य मकानों के लिए पांच फीसद और किफायती मकानों के लिए एक फीसद की दर से जीएसटी अपनाने का विकल्प दिया है।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआइसी) ने एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें रियल्टी कंपनियों को इन दोनों कर ढांचों में से कोई एक चुनने के लिए एक बार ही मौका दिया है। सीबीआइसी ने कहा कि मौजूदा परियोजनाओं के मामले में कंपनियां पंजीकृृत अपार्टमेंट के निर्माण पर निर्धारित दर के हिसाब से केंद्रीय कर के भुगतान को लेकर एक बार विकल्प अपनाएंगी।

यह विकल्प वे 10 मई 2019 तक अपना सकती हैं। यदि रियल्टी कंपनियां यह विकल्प नहीं अपनाती हैं तो वे 1 अप्रैल 2019 से पांच फीसद और एक फीसद की न्यूनतम कर की दर के अंतर्गत आएंगी और उन्हें इनपुट टैक्स क्रेडिट नहीं मिलेगा।

इस बीच, एक अलग अधिसूचना में सीबीआइसी ने नई दर अपनाने वाली रियल एस्टेट कंपनियों से अपने बही-खातों को आइटीसी के संदर्भ में तैयार करने को कहा है और उन्हें जरूरत से ज्यादा के्रडिट का इस्तेमाल करने की स्थिति में 24 किस्तों में भुगतान करने को कहा है।

कोटा में JEE Main के 4 सेंटर, छात्रों में कोड को लेकर असमंजस

कोटा। जेईई मेन-2 के लिए सेंटर लोकेटर जारी करने के बाद छात्रों में कोड को लेकर असमंजस है। राजस्थान में दस शहरों में परीक्षा होगी। कोड आरजे 1 से लेकर आरजे 11 तक जारी किए हैं। आरजे 3 कोड इसमें नहीं है। आरजे 3 भरतपुर का कोड है, जबकि इस जिले में परीक्षा केंद्र नहीं हैं। उधर, काेटा में केंद्रों की संख्या बढ़ाकर चार कर दी गई है।

जनवरी में हुई मेन-1 के लिए शहर में दो केंद्र थे। अप्रैल में होने वाले मेन-2 एग्जाम के लिए रानपुर स्थित शिवज्योति इंटरनेशनल स्कूल, सत्या ऑनलाइन एजुकेशन सर्विसेज, तलवंडी स्थित शिवज्योति सीनियर सेकंडरी स्कूल को सेंटर बनाया है। शिव ज्योति तलवंडी में दो केंद्र बनाए गए हैं। सेंटर लोकेटर पर इस स्कूल की लोकेशन दो बार शो हो रही है। यहां इस स्कूल के दो कैंपस हैं और दोनों को अलग कोड दिया गया है।

एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि मेन-2 के लिए सर्वाधिक 09 परीक्षा केंद्र जयपुर में बनाए गए हैं। राजस्थान के कुल दस शहरों में यह परीक्षा होगी। इसमें अलवर, अजमेर, बीकानेर, भीलवाड़ा, जयपुर, जोधपुर, कोटा, श्रीगंगानगर, सीकर व उदयपुर शामिल हैं।

इस कारण बढ़ाने पड़े केंद्र : जनवरी में आयोजित मेन में करीब नौ लाख छात्र बैठे थे। अप्रैल में होने वाली परीक्षा में करीब 11 लाख छात्र बैठेंगे। ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को अतिरिक्त केंद्रों की व्यवस्था करनी पड़ी। मेन-1 दे चुके करीब छह लाख से अधिक छात्र अप्रैल की परीक्षा में भी बैठ रहे हैं।

हाजिर बाजार की मांग से ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली।हाजिर बाजार के सकारात्मक रुख से संकेत लेते हुए व्यापारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को ग्वारसीड की कीमत 23.5 रुपये की तेजी के साथ 4,460 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई।

बाजार सूत्रों के अनुसार बाजार में सीमित स्टॉक के मुकाबले ग्वारगम निर्माताओं की भारी मांग होने के बीच हाजिर बाजार में बढ़ती कीमतों की वजह से सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में ग्वारसीड कीमतों में तेजी आई।

एनसीडीईएक्स में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले ग्वारसीड अनुबंध के भाव 23.5 रुपये यानी 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,460 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गये जिसमें 11,540 लॉट का कारोबार हुआ।

इसी प्रकार ग्वारसीड के मई महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध के भाव भी 17 रुपये यानी 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,509 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गये जिसमें 1,13,410 लॉट का कारोबार हुआ।

मजबूत निर्यात मांग से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली। भारी निर्यात मांग के बीच व्यापारी अपने सौदों का आकार बढ़ाने में लग गये जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को ग्वारगम की कीमत 52 रुपये की तेजी के साथ 8,898 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 52 रुपये अथवा 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,898 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई। इसमें 205 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसके अलावा ग्वारगम के सर्वाधिक सक्रिय जून महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 68 रुपये अथवा 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,160 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई। इसमें 31,005 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इंदौर किराना: खोपरा गोला, बूरा, साबूदाना में तेजी

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में मंगलवार को खोपरा गोला के भाव में सोमवार की तुलना में आठ रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। खोपरा बूरा के भाव 50 रुपये प्रति 50 किलोग्राम अधिक हुए। शक्कर में ग्राहकी सुधार लिए रही। साबूदाना 150 रुपये प्रति क्विंटल महंगा बिका। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में सोमवार को पांच गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3280 से 3310 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 215 से 228 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2550 से 4550 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 120 से 125, निजामाबाद 85 से 105, पिसी 140 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 5500 से 7000, पैकिंग में 7800 से 8200 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा गेहूं आटा 1120 से 1130, तन्दूरी आटा 1290 से 1300, मैदा 1200 से 1210, रवा 1240 से 1250, चना बेसन 2975 तथा बटला बेसन 2525 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर बाजार: कपास्या खली एवं सोयाबीन रिफाइंड तेल में तेजी

इंदौर।स्थानीय खाद्य तेल बाजार में मंगलवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में (सोमवार की तुलना में) चार रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। पाम तेल में 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की वृद्धि हुई। तिलहन में सरसों 50 रुपये और सोयाबीन 25 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी। पशु आहार कपास्या खली के भाव 20 रुपये प्रति 60 किलोग्राम की तेजी लिए रहे।

तिलहन सरसों 3700 से 3750रायडा 3300 से 3400सोयाबीन 3700 से 3750 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 950 से 970, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 740 से 742, सोयाबीन साल्वेंट 700 से 705, पाम तेल 645 से 648 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1700, देवास 1700, उज्जैन 1700, खंडवा 1680, बुरहानपुर 1680, अकोला 2530 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 700 से 705, महाराष्ट्र 695 से 700 तथा गुजरात 715 से 720 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

इंदौर मंडी: कमजोर लिवाली से मसूर, तुअर एवं मूंग में गिरावट

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में मंगलवार को ग्राहकी कमी से मसूर 50, तुअर (अरहर) 200 और मूंग के भाव (सोमवार की तुलना में) 100 रुपये प्रति क्विंटल तक टूट गए।कारोबारियो के अनुमान के मुताबिक मंगलवार को 30 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

अनाज गेहूं हल्का 1800 से 1900, गेहूं 147- 1950 से 2250, गेहूं लोकवन 1800 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3100 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3500, मक्का पीली 2000 से 2050, मक्का गजर 2000 से 2020 रुपये प्रति क्विंटल।

दलहन चना (कांटा) 4350 से 4400, चना (देसी) 4250 से 4300, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 4075 से 4100, हल्की 3800 से 3900, बटला 3550 से 3600, मूंग 5500 से 5700, हल्की 4800 से 5000, तुअर निमाड़ी (अरहर) 4900 से 5200, महाराष्ट्र नई तुअर (अरहर) 5450 से 5550, उड़द 5100 से 5300, हल्की 3800 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6800 से 7000, तुअर दाल फूल 7200 से 74400, तुअर दाल बोल्ड 7600 से 7800, आयातित तुअर दाल 6000 से 6200चना दाल 5400 से 5700, आयातित चना दाल 4950 से 5150मसूर दाल 5150 से 5250मूंग दाल 6650 से 6850, मूंग मोगर 6950 से 7150 उड़द दाल 6500 से 6700, उड़द मोगर 6600 से 6800 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

घरेलू मांग से सोना महंगा, चांदी सस्ती, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/ कोटा । वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के बीच मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए चमककर 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी 180 रुपए की गिरावट में 38,400 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से लंदन का सोना हाजिर 1.35 डॉलर की गिरावट में तीन सप्ताह के निचले स्तर 1,286.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.90 डॉलर टूटकर 1,291.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी में भी गिरावट रही। चांदी हाजिर 0.07 डॉलर की नरमी के साथ 15.00 डॉलर प्रति औंस बिकी।

स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए चमककर 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,700 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपये पर टिकी रही। चांदी में नरमी रही। चांदी हाजिर 180 रुपए फिसलकर 38,400 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा 37,450 रुपए प्रति किलोग्राम टिकी रही। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

कोटा सर्राफा
चांदी 38300 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32650 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38080 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 32810 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38270 रुपये प्रति तोला।