Wednesday, July 15, 2026
Home Blog Page 4850

50 रुपए तक के पोस्टल ऑर्डर अब ऑनलाइन खरीद सकेंगे

नई दिल्ली। भारतीय पोस्ट ऑफिस ने ग्राहकों को एक नई सुविधा दी है। भारतीय पोस्ट ऑफिस ने इंडियन पोस्टल ऑर्डर को इलेक्ट्रिक फार्म में ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इसे eIPO कहा जाता है। सरकारी नैकरी के लिए अप्लाई करने वाले लोगों को आवेदन के समय परीक्षा शुल्क देने के लिए पोस्टल ऑर्डर की जरूरत होती है।

इस स्थिति में आवेदनकर्ता ऑनलाइन eIPO खरीदकर आप पोस्ट ऑफिस के चक्कर लगाने से बच सकते हैं। आवेदनकर्ता 10 रुपए, 20 रुपए और 50 रुपए तक के ऑनलाइन eIPO खरीद सकते हैं।

eIPO का इस्तेमाल RTI फाइल करने के लिए भी किया जाता है
आपको बता दें कि फीस जमा करने के अलावा eIPO का इस्तेमाल RTI फाइल करने के लिए भी किया जाता है। तो यदि आप भी ऑनलाइन eIPO खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको भारतीय डाक के ePost Office पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन का लिंक आपको इंडिया पोस्ट की वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर मिल जाएगा।

www.epostoffice.gov.in पर क्लिक करके भी पोर्टल पर सीधे पहुंचा जा सकता है। यहां रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको अपना ईमेल आइडी, मोबाइल नंबर, पता जन्मतिथि की पूरी जानकारी भरनी होगी। रजिस्ट्रेशन करने के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अनिवार्य है।
किसी भी बैंक के कार्ड से कर सकते हैं पेमेंट

ऑनलाइन eIPO खरीदने के लिए आप किसी भी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा नेट बैंकिंग से भी पेमेंट हो सकता है। पेमेंट के बाद स्क्रीन पर eIPO स्क्रीन पर दिखने लगेगा। इसे प्रिंट किया जा सकता है। इस प्रिंट आउट को संबंधित संस्थान या संगठन को सॉफ्ट कॉपी या हार्ड कॉपी के रूप में भेजा जा सकता है।

चार धाम यात्रा इसी महीने से शुरू, शुरुआती पैकेज 17,000 रुपए से

नई दिल्ली। चार धाम की यात्रा हिन्दूओं की पवित्र और आध्यात्मिक यात्रा है। मई से शुरू हो रही इस यात्रा को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। बता दें कि उत्तराखंड में तीर्थयात्रा क्रमशः 7 मई को गंगोत्री और यमुनोत्री तथा 9 मई को केदारनाथ और 10 मई को बद्रीनाथ में शुरू होगी। यात्रा की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर निर्धारित की गई है।विभिन्न ट्रैवेल कंपनियां किफायती पैकेज दे रही है। आज हम आपको विभिन्न ट्रैवेल कंपनियों द्वारा दी जाने वाली पैकेज के बारे में बता रहे हैं।

HolidaysIQ
ट्रैवेल कंपनी HolidaysIQ ने चारधाम यात्रा के लिए किफायती पैकेज की पेशकश की है। यह पैकेज 11 दिन और 10 रात के लिए है। इसमें हरिद्वार, बारकोट, उत्तरकाशी, गुप्तकाशी, बद्रीनाथ और रुद्रप्रयाग की यात्रा शामिल है। बता दें कि इन सभी स्थलों को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है।

पैकेज की कीमत
अगर आप HolidaysIQ का यह पैकेज लेते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति41,600 रुपए चुकाने होंगे। इस पैकेज में आने-जाने से लेकर खाना-पीना, दर्शन और होटल में ठहरना सबकुछ शामिल है।

HungryBags
hungrybags के चारधाम टूर पैकेज दे रही है। इस पैकेज में श्रद्धालुओं को हरिद्वार, बारकोट, उत्तरकाशी, गुप्तकाशी, बद्रीनाथ, रुद्रपयाग की यात्रा कराई जाएगी। यात्रा की शुरुआत हरिद्वार से होगी। HungryBags के चारधाम टूर पैकेज के मुताबिक, यह यात्रा 10 दिन और 11 रात के लिए रखी गई है।

पैकेज की कीमत
इस पैकेज की कीमत 17,399 रुपए प्रति व्यक्ति है। इसमें 10D/11N के लिए ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल है। इसके अलावा ट्रांसफर, प्राइवेट व्हीकल्स से साइटसीइंग और टाेल टैक्स, पार्किंग फी और ड्राइवर का खर्च शामिल है।

Joshitours
Joshitours बेहद किफायती पैकेज पेश की है। Joshitours के पैकेज के तहत, चारधाम की यात्रा हरिद्वार से शुरू होगी। यह यात्रा 8 रात और 9 दिनों की होगी। इसमें हरिद्वार, बारकोट, उत्तरकाशी, गुप्तकाशी, जोशीमठ और रुद्रप्रयाग की यात्रा शामिल है।

पैकेज की कीमत :
जोशीटूर चारधाम यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 17,999 रुपए है। इसमें होटल, ट्रांसपोर्ट, ब्रेकफास्ट शामिल है।

Whatsapp यूजर्स को अब नहीं मिलेगा डार्क मोड फीचर, जानिए क्यों

नई दिल्ली। यूजर्स के चैट एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Whatsapp समय-समय पर नए फीचर लाता रहता है। इन्हीं में से एक है वॉटसऐप का डार्क मोड फीचर। कंपनी अपने बीटा ऐप पर इस फीचर को काफी समय से टेस्ट रही थी। उम्मीद की जा रही थी कि कंपनी बीटा टेस्टिंग के बाद इसका स्टेबल वर्जन जल्द ही लॉन्च कर देगी।

हालांकि इस फीचर को लेकर अब जो ताजा खबर आ रही है उसके मुताबिक यूजर्स को वॉट्सऐप के डार्क मोड फीचर के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार ऐंड्रॉयड के वॉट्सऐप बीटा से इस फीचर को पूरी तरह से हटा लिया गया है।

बीटा वर्जन से इस फीचर के हटाए जाने के बाद से यूडर्स को काफी झटका लगा है क्योंकि उन्हें इस फीचर का लंबे समय से इंतजार था। दावा किया जा रहा था कि इस फीचर के आने के बाद से यूजर्स का चैट एक्सपीरियंस काफी बेहतर होने वाला था।

डार्क मोड फीचर की सबसे खास बात थी कि वॉट्सऐप इस्तेमाल करने के दौरान यूजर्स की आंखों पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता और डार्क बैकग्राउंड होने के कारण फोन की बैटरी भी ज्यादा खर्च नहीं होती थी।

डार्क बैकग्राउंड की अगर बात करें तो Twitter और Facebook इस फीचर को पहले से ही उपलब्ध करा रहे हैं। इसके साथ ही स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस यूजर्स को सिस्टम वाइड डार्क मोड फीचर उपलब्ध करा रही है।

इससे पहले भी वॉट्सऐप ने कई बार बीटा वर्जन पर फीचर उपलब्ध कराने के बाद उसे रोल बैक कर लिया था। जहां तक डार्क मोड की बात है तो माना जा रहा है कि वॉट्सऐप के डार्क मोड में कुछ बग्स मौजूद थे जिसे फिक्स करने के लिए कंपनी ने इसे बीटा वर्जन से हटा लिया है। दूसरी तरफ इस बात की भी चर्चा है कि ऐंड्रॉयड 9 पाई इन-बिल्ट सिस्टम वाइड डार्क मोड फीचर के साथ आता है और ऐसे में वॉट्सऐप के लिए अलग से डार्क मोड देने की कोई खास जरूरत नहीं है।

डार्क मोड फीचर के हटाए जाने के बारे में वॉट्सऐप की तरफ से कोई ऑफिशल बयान नहीं जारी किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि वॉट्सऐप ने फिलहाल इस फीचर को रिलीज करने का प्लान टाल दिया है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में कमी के चलते गुरुवार को भारतीय तेल बाजार में भी इसका असर देखने को मिला। बुधवार को देश की तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने तेल की कीमतों में कमी की। गुरुवार को पेट्रोल की कीमतों में 6 से 7 पैसे की गिरावट आई है जबकि डीजल की कीमतों में 5 से 6 पैसे की कमी आई है।

गुरुवार को दिल्ली में 6 पैसे की गिरावट के बाद पेट्रोल 73.07 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में 7 पैसे की गिरावट के बाद पेट्रोल 75.08 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में 7 पैसे की गिरावट के चलते पेट्रोल 75.08 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं चेन्नई में 6 पैसे की गिरावट के चलते पेट्रोल 75.84 रुफए प्रति लीटर मिल रहा है।

इंडियन ऑयल के मुताबिक, गुरुवार को डीजल की कीमतों में 5 से 6 पैसे की गिरावट हुई है जिसके बाद दिल्ली में 5 पैसे की कमी के चलते डीजल 66.66 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में 6 पैसे की कमी के चलते डीजल 69.77 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में 6 पैसे की कमी के साथ डीजल 68.39 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में 5 पैसे की कमी के साथ डीजल 70.39 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी
अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है। गुरुवार को सुबह के सत्र में ब्रेंट क्रूड 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 71.98 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 63.46 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहे हैं।

अमेरिकी असर से शेयर बाजारों की शुरुआत लाल निशान में हुई

नई दिल्ली। अमेरिका के फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने के बाद डॉलर में तेजी से अमेरिकी और एशियाई शेयर बाजारों में छाई मंदी का असर भारतीय शेयर बाजारों पर भी दिखा। गुरुवार को शेयर बाजारों की शुरुआत गिरावट के साथ लाल निशान में हुई।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 38 अंकों की गिरावट के साथ 38,982 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 22 अंकों की गिरावट के साछ 11,725 अंकों पर खुला। सुबह 9.28 बजे सेंसेक्स 121 अंकों की गिरावट के साथ 38,910 अंकों पर और निफ्टी 34 अंकों की गिरावट के साथ 11,713 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में टाटा स्टील पीपी, डीसीएम श्रीराम लिमिटेड, ZENSAR टेक्नोलॉजी लिमिटेड, हेरीटेज फूड्स लिमिटेड, आरकॉम में तेजी का माहौल है। निफ्टी में जेएसडब्ल्यू स्टील, जी एंटरटेनमेंट, आईओसी, एचसीएल टेक्नोलॉजी, टाटा स्टील में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में जेट एयरवेज, आरपावर, मनपसंद बेवरेजेस, टीवीएस मोटर्स, एस्कोर्ट्स में मंदी का माहौल है। निफ्टी में यस बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंड्सइंड बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, भारती इंफ्राटेल में मंदी का माहौल है।

AI रोबोट ऐंकर बताएगा दुनिया का हाल, अरबी में पढ़ेगा न्यूज

नई दिल्ली। रोबोट ऐंकर जल्द ही अरबी में न्यूज पढ़ते नजर आएंगे। ये न्यूज ऐंकर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस होंगे। चीन के सर्च इंजन और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस दिग्गज Sogou ने अबु धाबी मीडिया के साथ एक डील पर दस्तखत किए हैं। इस डील के तहत अरबी बोलने वाला AI न्यूज ऐंकर डिवेलप किया जाएगा।

अरबी में खबरें पढ़ने वाला यह दुनिया का पहला न्यूज ऐंकर होगा। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस रोबोट ऐंकर पूरे साल और दिन में 24 दिन न्यूज ब्रॉडकास्ट करके आने वाले समय में परंपरागत ह्यूमन ऐंकर की जगह ले सकते हैं।

पिछले साल नवंबर में Sogou ने चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी Xinhua के साथ मिलकर अपने AI न्यूज ऐंकर की घोषणा की थी। AI न्यूज ऐंकर, ह्यूमन न्यूज ऐंकर की तरह खबरें प्रेजेंट कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए AI न्यूज ऐंकर अपनी आवाज में उतार-चढ़ाव लाने के साथ फेशियल मूवमेंट और हाव-भाव भी बदल सकते हैं। युनाइटेड अरब एमीरेट्स (UAE) के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस मामलों के मिनिस्टर उमर सुल्तान अल ओलामा ने कहा है, ‘मीडिया सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और टेक्नॉलॉजिकल टूल्स का इस्तेमाल बेहद उपयोगी होगा।’

प्रतिस्पर्धी अमेरिकी कंपनियों को चीन ने छोड़ा पीछे
चीन ने पिछले कुछ सालों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) में बड़ा निवेश किया है। निक्केई की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, AI रैंकिंग के लिए अपने टॉप 50 पेटेंट फाइलर्स में चीन की कंपनियों ने अपनी अमेरिकी प्रतिस्पर्धियों को कहीं पीछे छोड़ दिया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2016 से 2018 के बीच टॉप 50 लिस्ट में चीन की कंपनियों की संख्या दोगुनी से ज्यादा बढ़ गई है। 3 साल की अवधि में टॉप 50 लिस्ट में चीन की कंपनियों की संख्या 9 से बढ़कर 19 हो गई है।

‘कौन बनेगा करोड़पति-11’ के लिए ऐसे करें अपना रजिस्‍ट्रेशन

मुंबई। टीवी का सबसे चहेता क्विज शो ‘Kaun Banega Crorepati’ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रहा है। अमिताभ बच्चन टीवी पर KBC के होस्ट के रूप में एक बार फिर वापसी करने वाले हैं। खबरों की मानें तो अगस्त में इस शो का प्रीमियर होने वाला है और इसके लिए चैनल पर प्रसारित होना वाले शो ‘लेडीज स्पेशल’ को ऑफएयर किया जा सकता है। शो के लिए रजिस्ट्रेशन 1 मई रात 9 बजे से शुरू हो चुका है । यहां जानें कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन..

हाल ही में मेकर्स ने शो के इस सीजन का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। प्रोमो में बताया गया है कि शो के लिए रजिस्ट्रेशन 1 मई को रात 9 बजे शुरू होने वाले हैं। हर साल की तरह कुछ ही हफ्तों के बाद बिग बी अपने सवालों के साथ टीवी स्क्रीन पर नजर आएंगे। दर्शक ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

दर्शक केबीसी 11 के लिए चार तरीकों से अप्लाई कर सकते हैं। दर्शक लैंडलाइन/मोबाइल, एसएमएस, ऑनलाइन और सोनीलिव ऐप के जरिए केबीसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। दर्शकों को लैंडलाइन और एसएमएस के जरिए अप्लाई करने के लिए अपने सेवा प्रदाता को पे करना होगा। जबकि KBC 11 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फ्री है। लॉगइन करने के बाद दर्शकों को पांच सवालों के जवाब देने होंगे।

पिछले दिनों अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के अगले सीजन की तैयारियां शुरू करने की जानकारी अपने ब्लाॉग के जरिए दी थी। अमिताभ ने लिखा था, ‘केबीसी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और अब हमने इसके शो के शुरूआती सिस्टम, नए इनपुट्स, रिहर्सल और एक और सीजन की तैयारी शुरू कर दी है।’

बता दें कि अमिताभ इस पॉप्युलर गेम शो के 9 सीजन्स को होस्ट कर चुके हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग में इस गेम शो से खुद के जुड़ाव के बारे में भी चर्चा करते हुए लिखा था, ‘अब 2019 चल रहा है और यह शो साल 2000 में शुरू हुआ था। इन 19 सालों में केवल 2 साल ऐसा हुआ जबकि मैं इससे जुड़ा हुआ नहीं था लेकिन 17 साल एक बड़ा समय होता है।’

आयकर रिटर्न भरने वालों की संख्या 2018-19 में एक प्रतिशत घटी

मुंबई। आयकर रिटर्न भरने वालों की संख्या में 2018-19 में सात लाख यानी करीब एक प्रतिशत की कमी आई है। सरकार के कर आधार बढ़ाने पर जोर के बावजूद यह गिरावट दर्ज की गयी।

ब्रोकरेज कंपनी कोटक सिक्योरिटीज ने आधिकारिक आंकड़ों के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में बुधवार को कहा कि 2018-19 में 6.68 करोड़ रिटर्न भरे गये जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह संख्या 6.75 करोड़ थी।

उल्लेखनीय है कि सरकार नोटबंदी के कदम के फायदे के रूप में कर रिटर्न भरने वालों की संख्या में वृद्धि को गिनाती रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नोटबंदी के बाद यह उम्मीद थी कि कर दायरा निरंतर बढ़ेगा। ऐसे में कर रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या में कमी हैरान करने वाली है।

आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर ऐसे करें अपडेट, जानिए तरीका

नई दिल्ली । आधार कार्ड की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज के समय में यह हमारी हर जरूरत का आधार बन चुका है। नया सिम लेना हो, बैंक में अकाउंट खुलवाना हो या फिर आईटीआर फाइल करना, हर जगह अब आधार अनिवार्य हो चुका है। आधार 12 डिजिट का एक नंबर होता है जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से जारी किया जाता है।

हालांकि आधार को पूरी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही जारी किया जाता है। आधार कार्ड को पाने के लिए कुछ जानकारियां साझा करनी होती है, इसमें मोबाइल नंबर सबसे अहम होता है। यूआईडीएआई के मुताबिक देश में करीब 66.4 करोड़ से अधिक लोग आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर जोड़ चुके हैं। आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर जोड़ने के कई फायदे हैं।

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट करने का तरीका-

  • आप आधार में अपने मोबाइल नंबर को ऑनलाइन माध्यम से अपडेट नहीं कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधार केंद्र सेंटर जाना ही होगा।
  • आधार केंद्र सेंटर से अपने मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए आपको किसी भी दस्तावेज को अपने साथ रखने की जरूरत नहीं है।
  • आधार केंद्र पर जाकर आधार अपडेशन फॉर्म को भरिए और यहां पर अपने करेंट मोबाइल नंबर को दर्ज कराइए।
  • अब यहां पर आपको एक एकनॉलेजमेंट स्लिप दी जाएगी, जिसमें अपडेट रिक्वेस्ट नंबर का जिक्र होगा।
  • एक बार मोबाइल नंबर अपडेट हो जाने के बाद आपको नए नंबर पर आधार ओटीपी प्राप्त होगा।

आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के बारे में जानने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स:

  • यूआईडीएआई की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाइए और यहां पर वेरिफाई ईमेल/मोबाइल नंबर पर क्लिक कीजिए। यह ऑप्शन आपको आधार सर्विस कैटेगरी के अंतर्गत दिखाई देगा।
  • अब पर्सनल डिटेल सेक्शन में जाकर अपने आधार नंबर, ईमेल आईडी, फोन नंबर, सिक्योरिटी कोड (कैप्चा) के साथ जरुरी डिटेल भरें।
  • सभी डिटेल भरने के बाद गेट ओटीपी बटन पर क्लिक करें। ऐसा करते ही ओटीपी जेनरेट हो जाएगा
  • अब मोबाइल नंबर का वेरिफिकेशन कंप्लीट करने के लिए इस ओटीपी को एंटर करें।

प्ले स्टोर पर लौटा TikTok, अब फिर से कर सकेंगे डाउनलोड

चेन्‍नई। मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच द्वारा TikTok App पर से प्रतिबंध हटाए जाने के बाद इसने Google Play Store और Apple स्टोर पर वापसी कर ली है। इसके बाद अब यूजर इसे फिर से डाउनलोड कर यूज कर सकेंगे।इस ऐप पर से एक हफ्ते पहले ही कोर्ट ने प्रतिबंध हटा लिया था।

बैन मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट को 24 अप्रैल को बैन के आदेश पर विचार करने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस दिन अगर मद्रास हाईकोर्ट ने विचार नहीं किया तो यह बैन हटा दिया जाएगा। कोर्ट ने मीडिया को निर्देश दिया है कि वो इसका प्रसारण ना करे।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि फिलहाल मद्रास हाई कोर्ट मामले की सुनवाई कर रहा है। टिक टॉक के मालिकाना हक वाली कंपनी ने कहा था कि मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने कंपनी के पक्ष की गैरमौजूदगी में बैन का फैसला सुनाया था। इसे आधार बनाकर कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। कंपनी ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी।

उल्लेखनीय है कि 3 अप्रैल को हाई कोर्ट ने टिक टॉक एप पर अश्लील तथा आपत्तिजनक सामग्री परोसे जाने की शिकायत पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को इस पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।

गूगल ने भी किया था ब्‍लॉक
टिकटॉक ऐप को लेकर उठ रहे विवाद के बीच मद्रास हाईकोर्ट ने ऐप पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। इसके बाद गूगल ने भारत में टिकटॉक ऐप के डाउनलोड पर प्रतिबंध लगा दिया था। इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नालॉजी मिनिस्ट्री के अनुसार केंद्र सरकार ने गूगल और एपल को पत्र लिखकर हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन के लिए कहा था। टिकटॉक एपल स्टोर पर तो अब भी उपलब्ध है, लेकिन गूगल के स्टोर से जल्द ही गायब हो जाएगा।